Skip to main content

ताजा खबर

ZIM vs IND: पहले T20I में मिली हार के बाद क्या भारत की प्लेइंग XI में होगा बदलाव? किसे बाहर करेंगे कप्तान गिल

ZIM vs IND (Photo Source: Getty Images)

जिम्बाब्वे और भारत के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज यानी 7 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस दौरे पर टीम इंडिया की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। वर्ल्ड चैंपियन टीम को अपने पहले ही मुकाबले में उलटफेर का शिकार होना पड़ा और मेजबान टीम ने पहले T20I में भारत को 13 रनों से पटखनी देते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। ऐसे में सभी के मन में इस वक्त एक सवाल है कि क्या पहला मैच हारने के बाद भारत अपने प्लेइंग XI में कुछ बदलाव करेगा?

ZIM vs IND: 2nd T20I Playing XI: क्या होगी भारत की संभावित प्लेइंग XI

भारतीय प्लेइंग XI में अगर कोई इंजरी नहीं है तो आज भी शुभमन गिल उसी टीम के साथ उतर सकते हैं जिसके साथ वह पहले मैच में उतरे थे। एक मैच से युवा खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है, ऐसे में टीम दूसरे मैच में भी उन सभी खिलाड़ियों को एक बार फिर मौका दे सकती है।

अगर आज भी वो सभी खिलाड़ी परफॉर्म नहीं कर पाते तो तीसरे टी20 में उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है क्योंकि तीसरे टी20 से स्क्वॉड में यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी जुड़ रहे हैं।

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत लौटने में हुई देरी की वजह से जायसवाल, दुबे और सैमसन पहले दो मैचों के लिए टीम से जुड़ नहीं पाए थे। ऐसे में अगर ये दोनों प्लेयर जैसे ही जिंबाब्वे में भारत के स्क्वॉड के साथ जुड़ेंगे इनका प्लेइंग XI में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है।

भारत और जिंबाब्वे के बीच अभी तक कुल 9 T20I मुकाबले खेले गए हैं जिसमें 6 मैच जीतकर भारत ने अपना दबदबा बनाया हुआ है, वहीं जिम्बाब्वे को इस दौरान 3 जीत मिली है। सीरीज में 1-0 से आगे चल रही मेजबान टीम की नजरें आज बढ़त को दोगुना करने पर होगी, वहीं भारत सीरीज में बराबरी करना चाहेगा।

আরো ताजा खबर

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा

Jemimah Rodrigues (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से वह...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...