
Team India (Photo Source: X)
जिम्बाब्वे और भारत के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज का पहला मैच आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। जिम्बाब्वे दौरे के लिए सेलेक्टर्स ने युवा टीम का चयन किया है, जिसमें कई फ्यूचर स्टार छिपे हुए हैं। ऐसे में बीसीसीआई चयनकर्ताओं समेत हर एक भारतीय फैंस की इस सीरीज पर नजर रहने वाली है। सभी ये देखने के लिए उत्सुक हैं कि कौन सा खिलाड़ी इस सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहता है।
एक बात ये भी है कि, विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के रिटायर होने के बाद टीम को इस फॉर्मेट में अनुभवी खिलाड़ियों की कमी खलेगी, मगर अगले टी20 वर्ल्ड कप को अभी दो साल का समय है, ऐसे में भारतीय टीम उस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए खुदको अभी से तैयार करना चाहेगी।
ZIM vs IND: 1st T20I Playing XI: क्या होगी भारत की संभावित प्लेइंग XI
जिम्बाब्वे दौरे पर टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल सिर्फ तीन खिलाड़ियों (यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे और संजू सैमसन) को जगह मिली थी, मगर स्वदेश वापसी में हुई देरी के चलते ये तीनों खिलाड़ी पहले दो T20I से बाहर हो गए हैं। वहीं इस दौरे पर टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में खेलेगी। ऐसे में सभी के मन एक ही सवाल है कि वह किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेंगे।
शुभमन गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 से पूर्व हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया था कि उनके ओपनिंग पार्टनर अभिषेक शर्मा होंगे, वहीं ऋतुराज गायकवाड़ नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे। भारतीय प्लेइंग XI की बात करें तो, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ के बाद नंबर-4 पर रियान पराग, नंबर-5 पर ध्रुव जुरेल और नंबर-6 पर रिंकू सिंह को मौका मिल सकता है।
वॉशिंगटन सुंदर टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं, वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में उन्हें रवि बिश्नोई का साथ मिल सकता है। इसके अलावा तीन तेज गेंदबाज खलील अहमद, आवेश खान और तुषार देशपांडे हो सकते हैं।
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI- शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, ध्रुप जुरेल, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, आवेश खान, तुषार देशपांडे
SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!
NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था
NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI
‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

