Skip to main content

ताजा खबर

Virat Kohli Mobile Wallpaper Leaked: विराट कोहली का मोबाईल वॉलपेपर हुआ वायरल, देखकर हो जाएंगे हैरान

Virat Kohli (Pic Source X) (1)

Virat Kohli Mobile Wallpaper Leaked: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के साथ बारबाडोस से 17 घंटे की फ्लाइट के बाद गुरुवार 4 जुलाई की सुबह भारत लौट आए। 16 घंटे की यात्रा और पूरे दिन टीम इंडिया के साथ जीत का जश्न मनाने के बाद विराट कोहली अचानक लंदन के लिए रवाना हो गए। विराट कोहली को ऑलिव ग्रीन जैकेट और सफेद टी-शर्ट में देखा गया।

Virat Kohli Mobile Wallpaper Leaked: विराट कोहली का मोबाइल Wallpaper हुआ लीक

अक्सर खिलाड़ी अपने परिवार या फिर खुद की तस्वीर मोबाइल वॉलपेपर के रूप में रखते हैं लेकिन विराट कोहली के साथ ऐसा नहीं है। एयरपोर्ट पर कोहली के मोबाइल स्क्रीन की झलक देखने को मिली, जिस पर ना पत्नी अनुष्का शर्मा और ना ही उनके बेटे अकाय या फिर बेटी वामिका की तस्वीर Wallpaper पर लगी है।

बल्कि यह फोटो नीम करौली बाबा की है। ऐसे में कोहली का मोबाइल वॉलपेपर इस बात का सबूत है कि श्रद्धा आस्था में ही जीत होती है। बता दें कि, विराट कोहली नीम करौली बाबा को बहुत मानते हैं। कुछ समय पहले कोहली और अनुष्का मंदिर उनके दर्शन करने गए थे।

Virat Kohli having wallpaper of Neem Karoli Baba on his phone. 🙌❤️ pic.twitter.com/M96ag5xH3L

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 5, 2024

सोशल मीडिया पर फैंस ने सवाल किया कि विराट कोहली बिना आराम किए इतनी जल्दी लंदन क्यों जा रहे हैं। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और उनके दोनों बच्चे इस समय लंदन में हैं। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने इसी साल फरवरी में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। अपने दूसरे बच्चे के जन्म के दौरान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लंदन में मौजूद थे।

ऐसे में विराट कोहली ने बिना देर किए लंदन रवाना होने का फैसला किया। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और उनके दोनों बच्चे 2024 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान लंदन में थे। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण विराट कोहली लंबे समय तक अपने परिवार से दूर थे। हालांकि, अब वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद विराट कोहली अपने परिवार के साथ जीत का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हैं।

আরো ताजा खबर

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...