
Virat Kohli (Pic Source X) (1)
Virat Kohli Mobile Wallpaper Leaked: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के साथ बारबाडोस से 17 घंटे की फ्लाइट के बाद गुरुवार 4 जुलाई की सुबह भारत लौट आए। 16 घंटे की यात्रा और पूरे दिन टीम इंडिया के साथ जीत का जश्न मनाने के बाद विराट कोहली अचानक लंदन के लिए रवाना हो गए। विराट कोहली को ऑलिव ग्रीन जैकेट और सफेद टी-शर्ट में देखा गया।
Virat Kohli Mobile Wallpaper Leaked: विराट कोहली का मोबाइल Wallpaper हुआ लीक
अक्सर खिलाड़ी अपने परिवार या फिर खुद की तस्वीर मोबाइल वॉलपेपर के रूप में रखते हैं लेकिन विराट कोहली के साथ ऐसा नहीं है। एयरपोर्ट पर कोहली के मोबाइल स्क्रीन की झलक देखने को मिली, जिस पर ना पत्नी अनुष्का शर्मा और ना ही उनके बेटे अकाय या फिर बेटी वामिका की तस्वीर Wallpaper पर लगी है।
बल्कि यह फोटो नीम करौली बाबा की है। ऐसे में कोहली का मोबाइल वॉलपेपर इस बात का सबूत है कि श्रद्धा आस्था में ही जीत होती है। बता दें कि, विराट कोहली नीम करौली बाबा को बहुत मानते हैं। कुछ समय पहले कोहली और अनुष्का मंदिर उनके दर्शन करने गए थे।
Virat Kohli having wallpaper of Neem Karoli Baba on his phone. 🙌❤️ pic.twitter.com/M96ag5xH3L
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 5, 2024
सोशल मीडिया पर फैंस ने सवाल किया कि विराट कोहली बिना आराम किए इतनी जल्दी लंदन क्यों जा रहे हैं। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और उनके दोनों बच्चे इस समय लंदन में हैं। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने इसी साल फरवरी में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। अपने दूसरे बच्चे के जन्म के दौरान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लंदन में मौजूद थे।
ऐसे में विराट कोहली ने बिना देर किए लंदन रवाना होने का फैसला किया। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और उनके दोनों बच्चे 2024 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान लंदन में थे। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण विराट कोहली लंबे समय तक अपने परिवार से दूर थे। हालांकि, अब वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद विराट कोहली अपने परिवार के साथ जीत का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हैं।
IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर
The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह
रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी
SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

