Skip to main content

ताजा खबर

ZIM vs IND: जाने तीसरे टी20 मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं रियान पराग और बाकी खिलाड़ी, जाने बड़ी वजह

Riyan Parag (Image Credit- Twitter X)

पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए इस समय भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे दौरे पर है। तो वहीं इस सीरीज का तीसरा मैच आज 10 जुलाई, बुधवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

हालांकि, इस मैच में भारत की ओर से रियान पराग, ध्रुव जुरेल, साई सुदर्शन और मुकेश कुमार नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि दूसरे टी20 मैच में 100 रनों से बड़ी जीत हासिल करने के बाद भी भारतीय मैनेजमेंट ने विनिंग टीम में इतने सारे बदलाव क्यों किए हैं। तो आइए आपके इस सवाल का जबाव देते हैं:

इस वजह से नहीं खेल रहे हैं रियान पराग और बाकी खिलाड़ी

बता दें कि इस मैच में टाॅस के समय कप्तान शुभमन गिल ने रियान पराग और बाकी खिलाड़ियों के ना खेलने को लेकर कहा है कि मैनेजमेंट टीम में रोटेशन पाॅलिसी अपनाना चाहता है, जिसकी वजह से उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है। इन खिलाड़ियों की जगह आज टीम में यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, शिवम दूबे और खलील अहमद को शामिल किया गया है।

तीसरे टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

जिम्बाब्वे (ZIM): तदिवानाशे मारुमनी, वेस्ली माधेवेरे, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, तेंडाई चतारा।

भारत (IND): यशस्वी जयसवाल, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद।

दूसरी ओर, आपको इस टी20 सीरीज के बारे में जानकारी दें तो सीरीज के अभी तक 2 मैच खेले जा चुके हैं। सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर चल रही है। देखने लायक बात होगी कि तीसरे टी20 मैच में कौनसी टीम जीत हासिल करती है?

আরো ताजा खबर

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...

श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए बस करना होगा ये काम, रहाणे ने टीम इंडिया को दिया जीत का मंत्र

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गाले में दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। लेकिन, इस मुकाबले...