Skip to main content

ताजा खबर

ZIM vs IND: चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया ने बनाए ये 3 खास रिकाॅर्ड, नंबर एक है बड़ा खास 

India vs Zimbabwe

जिम्बाब्वे और भारत (ZIM vs IND) के बीच जारी टी20 सीरीज का चौथा मैच 13 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। बता दें कि इस मैच में मेहमान टीम इंडिया ने 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज कर, टी20 सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने भारत के सामने जीत के लिए 153 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की कमाल की बल्लेबाजी के दम पर मात्र 15.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए, आसानी से हासिल कर लिया। इसके अलावा इस जीत के साथ भारतीय टीम ने इस मैच में 3 खास रिकाॅर्ड्स भी बनाए। आइए इन रिकाॅर्ड्स के बारे में जानते हैं:

3. सबसे ज्यादा शेष गेंद रहते हुए जीत

बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे से मिले 153 रनों के टारगेट को 28 गेंद शेष रहते हुए शेष रहते हुए, 10 विकेट से हासिल किया था। तो वहीं यह जीत भारत की टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा गेंद रहते हुए 150 से ज्यादा रनों के चेज में जीत है। तो वहीं इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2019 में राजकोट में बांग्लादेश के खिलाफ 26 गेंद शेष रहते हुए जीत हासिल की थी।

2. 5वीं बार जब किसी ने टीम ने 10 विकेट से जीत हासिल की

बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया ने 150 से ज्यादा रनों के टारगेट को बिना कोई विकेट गंवाए, आसानी से हासिल कर लिया। तो वहीं यह टी20 क्रिकेट इतिहास में कुल पांचवीं बार था, जब किसी टीम ने टी20 क्रिकेट में 150 से ज्यादा रनों के टारगेट को बिना कोई विकेट गंवाए, 10 विकेट से हासिल किया था।

1. भारत के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी साझेदारी की

बता दें कि इस मैच में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने इतिहास के पन्नों में अपना दर्ज कराते हुए टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए बिना कोई विकेट गंवाए, सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी कर दी है।

इस मैच में टीम इंडिया के लिए जायसवाल और गिल ने पहले विकेट के लिए 156 रन जोड़े। इन दोनों ने इससे पहले भारत के लिए मंदीप सिंह और केएल राहुल द्वारा की गई टी20 क्रिकेट में 103 रनों की साझेदारी को पीछे छोड़ दिया है।

আরো ताजा खबर

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...

‘फोटोशॉप का सहारा लेकर बनाई फेक स्टोरी’ – इरफान पठान ने खोली पाकिस्तानी मीडिया के झूठे दावे की पोल

Babar Azam (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली फेक न्यूज और ट्रोलिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया...