Skip to main content

ताजा खबर

ZIM vs IND: इंजरी के चलते टी20 सीरीज से बाहर हुए नीतीश कुमार रेड्डी ने कहा- मजबूती से वापसी करूंगा

ZIM vs IND: इंजरी के चलते टी20 सीरीज से बाहर हुए नीतीश कुमार रेड्डी ने कहा- मजबूती से वापसी करूंगा

Nitish Kumar Reddy (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर है, तो वहीं इस सीरीज के आखिरी तीन मैचों के लिए ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) का सेलेक्शन टीम इंडिया में हुआ था। लेकिन इंजरी की वजह से वह इस सीरीज से पूरी तरह से बाहर हो गए हैं।

हालांकि, उनका बचपन से एक सपना था वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलें, लेकिन अब उनका यह सपना पूरा होने में लगता है कि थोड़ा और समय लगने वाला है। बता दें कि हाल में ही खत्म हुए आईपीएल 2024 में नीतीश रेड्डी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवाॅर्ड जीतने में सफल रहे थे।

तो वहीं इस अवाॅर्ड को अपने नाम करने के बाद नीतीश भारतीय सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहे थे, लेकिन अब टीम इंडिया के लिए खेलने का इंतजार उनके लिए और ज्यादा लंबा हो गया, क्योंकि इस समय वह इंजरी के चलते नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में मौजूद हैं, और Robert Gabriel Mugabe एयरपोर्ट हरारे के लिए उड़ान नहीं भर सके हैं।

दूसरी ओर, हाल में ही इंडिया टुडे के साथ अपने एक इंटरव्यू में नीतीश कुमार रेड्डी ने अपनी चोट की प्रकृति को लेकर बात की है और बताया है कि वह बहुत ही जल्द और मजबूत तरह से क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं।

नीतीश कुमार रेड्डी ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही इंडिया टुडे के साथ बातचीत में नीतीश रेड्डी ने कहा- भारत के लिए खेलना हर किसी का सपना होता है। मैं वास्तव में इसके करीब था और तभी चोट लग गई। मैं चोट को दोष नहीं देता क्योंकि यह एक खिलाड़ी के जीवन का अभिन्न अंग है। जो हुआ सो हुआ, मैं इस ऑफ सीजन में खुद पर काम करना चाहता हूं।

मैं अपने कंधे पर और बाजू पर भी काम कर रहा हूं। जब भारत से कॉल-अप आया तो मुझे बहुत खुशी हुई लेकिन आप जानते हैं कि इंजरी होती रहती हैं। कोई चिंता नहीं, अवसर आने वाले हैं। मैं बस इसके लिए तैयार रहना चाहता हूं।

नीतीश ने आगे अपनी इंजरी को लेकर कहा- मुझे स्पोर्ट्स हर्निया है, यह मामूली चोट है। मेडिकल टीम ने कहा है कि इसके लिए सर्जरी की जरूरत नहीं है। मुझे बस थोड़ा आराम करने की जरूरत है, और कुछ समय के लिए रिहैब करना होगा। मैं नहीं जानता कि इसमें कितना समय लगेगा, पर मैं अब बेहतर महसूस कर रहा हूं। पर अंत में ये मेरे फिजियो का काॅल है।

আরো ताजा खबर

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा

Jemimah Rodrigues (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से वह...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...