Skip to main content

ताजा खबर

ZIM vs IND: अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच दूसरे विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी रही मैच का टर्निंग पाॅइंट

ZIM vs IND: अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच दूसरे विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी रही मैच का टर्निंग पाॅइंट

Zimbabwe vs India, 2nd T20I (Image Credit- Twitter X)

ZIM vs IND 2nd T20: जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच, आज 7 जुलाई को दोनों टीमों के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 100 रनों की बड़ी शिकस्त दी है।

तो वही इस जीत के साथ भारत ने पहले टी20 मैच में मेजबान टीम से मिली 13 रनों से हार का बदला भी ले लिया है। मुकाबले की बात की जाए तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 235 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन जिम्बाब्वे जब इस भारी भरकम टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह सिर्फ 134 रनों पर ढेर हो गई।

अभिषेक और ऋतुराज की साझेदारी रही मैच का बड़ा टर्निंग पाॅइंट

मुकाबले में टीम इंडिया जब पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो उसका पहला विकेट बहुत ही जल्दी गिर गया। बता दें कि कप्तान शुभमन गिल 2 रन बनाकर ब्लेसिंग मुजरबानी के खिलाफ कैच आउट हो गए। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ऋतुराज गायकवाड़ ने ओपनर अभिषेक शर्मा के साथ तेजी से रन बनाना शुरू किया।

दोनों ने मैदान के चारों ओर शाॅट खेलते हुए दूसरे विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी कर, मैच को जिम्बाब्वे की पकड़ से दूर कर दिया। तो वहीं अंत में दोनों के बीच हुई ये साझेदारी भारतीय जीत का आधार भी बनी।

अपना दूसरा ही मैच खेल रहे इनफाॅर्म अभिषेक शर्मा ने 47 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से 100 रनों की शानदार पारी खेली, तो गायकवाड़ ने 47 गेंद खेलते हुए 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 77* रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा रिंकू सिंह भी 48* रन बनाकर नाबाद रहे।

साथ ही इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच जारी सीरीज का तीसरा मैच 10 जुलाई को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...