
Zimbabwe vs Afghanistan, 2nd T20I (Image Credit- Twitter X)
अफगानिस्तान इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है और यहां पर दोनों टीमों के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का पहला मैच मेजबान जिम्बाब्वे ने 4 विकेट से अपने नाम कर, सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
दूसरी ओर अब 13 दिसंबर, शुक्रवार को दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेला जाएगा। इस मैच में जीत हासिल कर जिम्बाब्वे की नजर टी20 सीरीज को अपने नाम करने पर होंगी। तो वहीं अगर अफगानिस्तान को अगर इस सीरीज को जीतने की अपनी उम्मीद जीवित रखनी है, तो वह इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी।
मैच डिटेल्स (Match Details)
मैच
Zimbabwe vs Afghanistan, 2nd T20I
वेन्यू
Harare Sports Club, Harare
तारीख और समय
Friday, December 13, 5:00 pm IST
लाइव स्ट्रीमिंग और ब्राॅडकास्टिंग जानकारी
FanCode (app and website)
पिच रिपोर्ट ( Pitch Report)
हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं रहने वाली है। बल्लेबाजों को असाधारण शॉट्स खेलने से पहले परिस्थितियों से तालमेल बिठाने के लिए बीच में कुछ समय देना होगा। जैसे-जैसे गेंद पुरानी होगी, स्पिनर खेल में अहम भूमिका में होंगे। टाॅस जीतकर कोई भी कप्तान पहले बल्लेबाजी करना चुन सकता है। साथ ही मैदान पर 160 रनों का स्कोर एक मैच विनिंग स्कोर साबित हो सकता है।
Head-to-Head Record
कुल मैच खेले
16
जिम्बाब्वे ने जीते
02
अफगानिस्तान ने जीते
14
टाइ
00
कोई परिणाम नहीं
00
पहली बार खेला गया मैच
October 26, 2015
आखिरी बार खेला गया मैच
December 11, 2024
मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
Zimbabwe: टी मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डी मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टिनोटेंडा मापोसा, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजरबानी, ट्रेवर ग्वांडू।
Afghanistan: रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।
NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े
क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच
BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल
SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

