Skip to main content

ताजा खबर

ZIM vs AFG 2nd T20I: मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और बाकी सब कुछ जो आपको पता होना चाहिए

Zimbabwe vs Afghanistan, 2nd T20I (Image Credit- Twitter X)

अफगानिस्तान इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है और यहां पर दोनों टीमों के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का पहला मैच मेजबान जिम्बाब्वे ने 4 विकेट से अपने नाम कर, सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

दूसरी ओर अब 13 दिसंबर, शुक्रवार को दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेला जाएगा। इस मैच में जीत हासिल कर जिम्बाब्वे की नजर टी20 सीरीज को अपने नाम करने पर होंगी। तो वहीं अगर अफगानिस्तान को अगर इस सीरीज को जीतने की अपनी उम्मीद जीवित रखनी है, तो वह इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी।

मैच डिटेल्स (Match Details)

 मैच
 Zimbabwe vs Afghanistan, 2nd T20I
 वेन्यू
 Harare Sports Club, Harare
 तारीख और समय
 Friday, December 13, 5:00 pm IST
 लाइव स्ट्रीमिंग और ब्राॅडकास्टिंग जानकारी 
 FanCode (app and website)

पिच रिपोर्ट ( Pitch Report)

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं रहने वाली है। बल्लेबाजों को असाधारण शॉट्स खेलने से पहले परिस्थितियों से तालमेल बिठाने के लिए बीच में कुछ समय देना होगा। जैसे-जैसे गेंद पुरानी होगी, स्पिनर खेल में अहम भूमिका में होंगे। टाॅस जीतकर कोई भी कप्तान पहले बल्लेबाजी करना चुन सकता है। साथ ही मैदान पर 160 रनों का स्कोर एक मैच विनिंग स्कोर साबित हो सकता है।

Head-to-Head Record

 कुल मैच खेले 
16
 जिम्बाब्वे ने जीते 
02
 अफगानिस्तान ने जीते 
14
 टाइ
00
 कोई परिणाम नहीं 
00
 पहली बार खेला गया मैच 
October 26, 2015
 आखिरी बार खेला गया मैच 
December 11, 2024

मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

Zimbabwe: टी मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डी मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टिनोटेंडा मापोसा, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजरबानी, ट्रेवर ग्वांडू।

Afghanistan: रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...