Skip to main content

ताजा खबर

ZIM vs AFG: जिम्बाब्वे के खिलाफ बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच से बाहर हुए Rashid Khan, यहां जानें बड़ी वजह 

Rashid Khan (Image Credit- Twitter X)

ZIM vs AFG: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर है। तो वहीं अब 26 दिसंबर, गुरूवार से दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरूआत होने वाली है।

हालांकि, क्वींस पार्क बुलावायो में होने वाले पहले बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच से अफगानिस्तान टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज राशिद खान (Rashid Khan) बाहर हो गए हैं। राशिद के इस मैच में ना खेलने को लेकर अगर रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक चैरिटी इवेंट की वजह से इस मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान के इस मैच से बाहर होने को लेकर, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के एक अधिकारी ने कहा- जहां तक ​​मुझे जानकारी है, वह (राशिद) पहले टेस्ट के लिए एक चैरिटी कार्यक्रम के लिए बाहर गए हुए हैं।

खैर, इस टेस्ट मैच अफगानिस्तान क्रिकेट टीम शानदार प्रदर्शन कर, सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी। साथ ही इस मैच में अफगानिस्तान का पलड़ा मेजबान जिम्बाब्वे के ऊपर भारी नजर आ रहा है। क्योंकि इस टेस्ट सीरीज से पहले अफगानिस्तान जिम्बाब्वे को टी20 सीरीज में 2-1 और वनडे सीरीज में 3-0 से सफाया कर चुकी है।

राशिद खान इंजरी के बाद वापसी कर रहे हैं Rashid Khan

गौरतलब है कि इस सीरीज में राशिद खान बैक इंजरी के बाद वापसी कर रहे हैं। इस समस्या की वजह से वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। हालांकि, उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

तो वहीं खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में राशिद खान के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने अभी तक अफगान टीम के लिए ज्यादा टेस्ट मैच नहीं खेले हैं। लेकिन फिर भी खेले गए पांच टेस्ट मैचों में वह 22.35 की औसत से कुल 34 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

আরো ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...