Skip to main content

ताजा खबर

ZIM vs AFG: अंपायर के फैसले का विरोध करना गुलबदीन नईब को पड़ गया भारी, ICC ने लगाया बड़ा जुर्माना

Gulbadin Naib (Photo Source: Getty Images)

इस समय अफगानिस्तान टीम जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज खेल रही है। जहां एक तरफ इस सीरीज के पहले मैच को मेजबान ने चार विकेट से अपने नाम किया था वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान ने दूसरे टी20 को 50 रन से जीता।

हालांकि दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान गुलबदीन नईब से एक बड़ी गलती हो गई जिसकी वजह से आईसीसी ने उन पर भारी जुर्माना लगाया है। दरअसल हरारे में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में गुलबदीन नईब ने अंपायर के फैसले पर असहमति जताई थी।

आईसीसी ने बयान में कहा, अफगानिस्तान के गुलबदीन नईब पर शुक्रवार को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। नईब को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायक कर्मियों के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन करने के लिए दंडित किया गया है जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के निर्णय पर असहमति दिखाने से संबंधित है।

यह सब देखने को मिला जिम्बाब्वे की पारी के 11वें ओवर के दौरान हुई जब कप्तान राशिद खान की गेंद पर ताशिंगा मुसेकीवा के खिलाफ एलबीडब्ल्यू अपील को खारिज कर दिया गया। जुर्माने के अलावा अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है जो 24 महीने की अवधि के भीतर उनका पहला अपराध है। क्रिकेटर ने इसे स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी।

तीन मैच की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर है

इस समय इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टी20 मैच हरारे में खेला जा रहा है जिसमें अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

अफगानिस्तान की बात की जाए तो पिछले काफी समय से उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और उन्होंने कई बड़ी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज की है। जिंबाब्वे की बात की जाए तो उन्होंने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया है।

আরো ताजा खबर

7 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. क्रिकेट जगत में शोक की लहर! इस तेज गेंदबाज के निधन से पसरा मातम अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का...

ZIM vs IND: वो 3 बदकिस्मत खिलाड़ी जिन्हें टीम इंडिया में नहीं मिली जगह

T20I squad vs Zimbabwe(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया...

क्रिकेट जगत में शोक की लहर! इस तेज गेंदबाज के निधन से पसरा मातम

Former Afghanistan pacer Shapoor Zadran passes away after prolonged illness (image via getty) अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का 7 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में निधन हो...

SM Trends: 7 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी आज 7 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की एक...