Skip to main content

ताजा खबर

ZIM का दौरा हुआ खत्म, अब श्रीलंका की बारी, जानिए भारत कब खेलेगा अपना अगला मुकाबला, देखिए पूरा शेड्यूल

ZIM vs IND (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का दौरा किया, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेला गया। इस सीरीज को भारत ने 4-1 से अपने नाम किया। जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया की शुरुआत हार के साथ हुई, मगर शुभमन गिल की अगुवाई वाली ‘युवा ब्रिगेड’ ने दूसरे मैच से शानदार वापसी की और जीत का चौका लगाते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया।

अब टीम इंडिया को इस महीने के अंत में श्रीलंका का दौरा करना है, जहां नए कप्तान, नए कोच और एक बदली हुई टीम के साथ भारत उतरेगा। रोहित शर्मा के T20I से रिटायरमेंट लेने के बाद बीसीसीआई इस दौरे से पहले ही टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान का ऐलान कर सकता है। वहीं गौतम गंभीर बतौर हेड कोच इस दौरे से अपना डेब्यू करेंगे।

भारत के श्रीलंका दौरे का आगाज 27 जुलाई से होना है, पहले यह दौरा 26 जुलाई से शुरू होना था, मगर बीसीसीआई ने कुछ दिन पहले शेड्यूल में बदलाव किया। टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे पर तीन मैच की टी20 सीरीज के अलावा इतने ही मैच की वनडे सीरीज भी खेलनी है। बीसीसीआई श्रीलंका दौरे के लिए इसी हफ्ते टीम का ऐलान कर सकता है।

ऐसा माना जा रहा है कि, श्रीलंका दौरे पर हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव और अर्शदीप सिंह जैसे नियमित टी-20 खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है। वहीं बीसीसीआई हार्दिक को T20I का परमानेंट कप्तान भी बना सकता है। वहीं वनडे सीरीज में केएल राहुल कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं।

भारत का श्रीलंका दौरा का पूरा शेड्यूल देखिए यहां

27 जुलाई- पहला टी20, पल्लेकेले में – शाम 7 बजे से
28 जुलाई- दूसरा टी20, पल्लेकेले में – शाम 7 बजे से
30 जुलाई- तीसरा टी20, पल्लेकेले में – शाम 7 बजे से

2 अगस्त- पहला वनडे, कोलंबो में – दोपहर 2.30 बजे से
4 अगस्त- दूसरा वनडे, कोलंबो में – दोपहर 2.30 बजे से
7 अगस्त- तीसरा वनडे, कोलंबो में – दोपहर 2.30 बजे से

আরো ताजा खबर

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...

‘फोटोशॉप का सहारा लेकर बनाई फेक स्टोरी’ – इरफान पठान ने खोली पाकिस्तानी मीडिया के झूठे दावे की पोल

Babar Azam (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली फेक न्यूज और ट्रोलिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया...