Skip to main content

ताजा खबर

Yashasvi Jaiswal: 15वें टेस्ट में ही जायसवाल ने की हेड कोच गंभीर की बराबरी, लिस्ट में सहवाग टॉप पर

Yashasvi Jaiswal Record (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया इस वक्त अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी है। इसका पूरा का पूरा क्रेडिट गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाजों को भी जाता है। भारत की तरफ से युवा बल्लेबाज यशस्वी ने दूसरी पारी में 161 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

यशस्वी जो पहली पारी में बिना खाता खोले आउट हुए थे, उन्होंने दूसरी पारी में खूंटागार बल्लेबाजी की और टीम इंडिया को काफी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। मैच के तीसरे दिन यशस्वी 161 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी मैच के दूसरे दिन 90 रनों पर नाबाद लौटे थे और तीसरे दिन पहले तो उन्होंने छक्के के साथ शतक पूरा किया और फिर 150 रनों का आंकड़ा भी पार किया।

पर्थ टेस्ट Yashasvi Jaiswal ने तोड़े कई रिकार्ड्स

यशस्वी इस पारी के साथ अपने 15वें टेस्ट मैच में ही एक खास क्लब में पहुंच गए हैं। भारत की ओर से बतौर सलामी बैटर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 150+ स्कोर बनाने के मामले में यशस्वी तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, उन्होंने इस लिस्ट में गौतम गंभीर और मुरली विजय की बराबरी कर ली है। वहीं अब वो इस लिस्ट में टॉप पर मौजूद पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग से कुछ ही कदम पीछे हैं।

भारत के लिए बतौर ओपनर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 150+ रन बनाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज है। सहवाग ने 14 बार ये कारनामा किया है, वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सुनील गावस्कर हैं, जिन्होंने यह कारनामा 11 बार किया है। इन सबमें सबसे खास बात ये है कि यशस्वी ने महज 15वें टेस्ट में ही 4 बार ये कारनामा किया है। गौतम गंभीर और मुरली विजय ने भी ऐसा चार-चार बार किया था।

यशस्वी का टेस्ट क्रिकेट में यह चौथा शतक था। उन्होंने अभी तक जब भी शतक मारा है, 150 रनों का आंकड़ा जरूर पार किया है, जिसमें दो दोहरे शतक भी शामिल हैं। यशस्वी ने इस पारी में कुल तीन छक्के लगाए और इसके साथ ही उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। यह रिकॉर्ड पहले ब्रेंडन मैक्कलम के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2014 में 33 छक्के लगाए थे। यशस्वी 2024 में अब उनसे आगे निकल चुके हैं।

আরো ताजा खबर

उस्मान ख्वाजा ने किया बड़ा खुलासा, 2018 केप टाउन बाॅल टेम्परिंग में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी शामिल 

Usman Khawaja (Image Credit- Twitter X) Usman Khawaja on ball-tampering: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने हाल में ही एक बड़ा खुलासा किया है। ख्वाजा ने...

7 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी...

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...