Skip to main content

ताजा खबर

Yash Dayal का बयान हुआ सुपर वायरल, बताया 5 छक्के पड़ने के बाद किसकी मदद से हुआ था कमबैक

Yash Dayal का बयान हुआ सुपर वायरल बताया 5 छक्के पड़ने के बाद किसकी मदद से हुआ था कमबैक

Yash Dayal (Image Credit- Twitter)

जब भी कोई क्रिकेट प्रेमी तेज गेंदबाज Yash Dayal का नाम सुनता है, तो उसको वो रिंकू सिंह के छक्के याद आते हैं। ये बात IPL 2023 की है, जब KKR टीम से खेलते हुए रिंकू सिंह ने एक ओवर में लगातार 5 छक्के जड़ दिए थे, सामने गुजरात की टीम थी और उस समय यश दयाल गेंदबाजी कर रहे थे। मैच के बाद यश दयाल बुरी तरह Troll हुए थे, अब लंबे समय के बाद गेंदबाज ने खुद बताया है कि उन्होंने अपने जीवन और क्रिकेट में कैसे कमबैक किया था।

रिंकू के करियर को मिली थी नई उड़ान

Yash Dayal को एक ओवर में लगातार 5 छक्के मारने के बाद रिंकू सिंह का करियर पूरा बदल गया था, IPL के खत्म होते ही रिंकू की टीम इंडिया में एंट्री हो गई थी। पहले रिंकू ने टीम इंडिया से टी20 क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था, उसके बाद उनको साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला था। साथ ही अब रिंकू टीम इंडिया के प्रमुख हिस्सा बनते जा रहे हैं और वहां भी वो तेजी से बल्लेबाजी करते हैं।

5 छक्कों के बाद Yash Dayal के लिए कमबैक आसान नहीं था

*लगातार 5 छक्के खाने के बाद मुश्किल समय में परिवार का साथ मिला था-यश।
*यश दयाल बोले- स्टेट क्रिकेट और RCB टीम ने मुझे काफी बैक किया है अभी तक।
*5 छ्क्के खाने के बाद थोड़ा फर्क पड़ा था, सोशल मीडिया और ये सब देख के-दयाल।
*पीछे मुड़कर मैं नहीं देखता और मुझे अपने करियर में फाइट करना पसंद है- यश।

फिटनेस पर बहुत ध्यान देते हैं Yash Dayal

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yash dayal (@imyash_dayal)

A post shared by yash dayal (@imyash_dayal)

विराट ने काफी मदद की थी यश दयाल की

गुजराज टीम ने तो यश दयाल तो रिलीज कर दिया था, उसके बाद इस खिलाड़ी को करोड़ों की रकम में RCB टीम ने अपने नाम किया था। वहीं इस टीम में आने के बाद दयाल की विराट के साथ बातचीत हुई थी, जिसका खुलासा उन्होंने हाल ही में किया था। दयाल ने अपने बयान में कहा था कि- विराट भाई ने मुझसे कहा था कि वो पूरे सीजन (IPL 2024) में मुझे सपोर्ट करेंगे, साथ ही उन्होंने मुझे बताया कि मुझे ऐसा महसूस नहीं होगा कि मैं एक नई जगह आया हूं, और ऐसा कुछ उन्होंने करते हुए IPL 2024 में मेरा पूरा साथ दिया।

गेंदबाज ने किंग कोहली के लिए स्पेशल पोस्ट भी शेयर किया था

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yash dayal (@imyash_dayal)

A post shared by yash dayal (@imyash_dayal)

আরো ताजा खबर

नमन धीर ने रचा इतिहास, इरफान पठान का 17 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Naman Dhir (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज नमन धीर ने शानदार प्रदर्शन किया। 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च...

“वैभव सूर्यवंशी को ज्यादा देर बेंच पर न बैठाए टीम इंडिया”: रवि शास्त्री ने टीम मैनेजमेंट को दी चेतावनी

Ravi Shastri (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में 15 साल के...

“मैं किसी को गलत साबित करने के लिए नहीं खेलता” – न्यूजीलैंड पर पहले T20I में जीत के बाद बोले संजू सैमसन

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला गया। इस मुकाबले में...

‘जब मुझे यह रोल मिला, तो मैं बहुत खुश थी’ – टीम इंडिया की उप-कप्तान बनाए जाने पर दीप्ति शर्मा ने जताई खुशी

Deepti Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज से पहले स्मृति मंधाना...