Skip to main content

ताजा खबर

WTC Points Table 2023-25: वेस्टइंडीज को हराकर भी इंग्लैंड को नहीं हुआ फायदा, भारत पहुंचा इस पायदान पर

WTC Points Table 2023-25 वेस्टइंडीज को हराकर भी इंग्लैंड को नहीं हुआ फायदा भारत पहुंचा इस पायदान पर

James Anderson (Pic Source-X)

वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने के बावजूद इंग्लैंड क्रिकेट टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन के पॉइंट्स टेबल में अंतिम पायदान पर बना हुआ है। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम अभी भी उस पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर मौजूद है। लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 114 रनों से हराया। 11 मैच के बाद इंग्लैंड के चार जीत के साथ जीत प्रतिशत 25 है।

इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चक्र में इंग्लैंड ने 6 मैच गंवाए हैं और एक मुकाबला ड्रॉ रहा। वहीं दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम को पांच मैच में एक जीत और तीन हार मिली है और 26.66 जीत प्रतिशत के साथ टीम छठे स्थान पर है। इंग्लैंड ने WTC 2025 की पॉइंट्स टेबल में 12 अंक प्राप्त किए, लेकिन लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर मौजूद है।

जीत के प्रतिशत के मामले में वे बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बराबर हैं, लेकिन 11 मैचों में छह हार के कारण सबसे निचले स्थान पर हैं। भारत सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत के साथ टॉप पर मौजूद है, उसके बाद गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया है। रोहित शर्मा की टीम इंडिया नौ मैचों में छह जीत और 68.52 जीत% के साथ टॉप पर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने 12 मैच खेलते हुए 8 जीते हैं हालांकि 62.50 जीत प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। टीम का पीसीटी इस वक्त 50 का है। श्रीलंका का भी पीसीटी 50 का ही है। लेकिन चुंकि इंग्लैंड के अंक 90 हैं और श्रीलंका के 24 इसलिए अंक तालिका में न्यूजीलैंड की टीम आगे नजर आ रही है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम का पीसीटी 36.66 का है और टीम इस वक्त नंबर 5 पर है।

टेस्ट चैंपियनशिप में कैसे मिलते हैं पॉइंट

मैच जीतने पर 12 अंक दिए जाएंगे। मैच टाई होने पर 6, ड्रॉ होने पर 4 और हारने पर कोई अंक नहीं मिलेगा। वहीं पर्सेंटेज ऑफ पॉइंट्स की बात करें तो जीतने पर 100, टाई पर 50, ड्रॉ रहने पर 33.33 और हारने पर कोई पॉइंट्स नहीं मिलेगा। टीमों को पर्सेंटेज ऑफ पॉइंट्स के आधार पर तय किया जाएगा।

আরো ताजा खबर

3 श्रीलंकाई खिलाड़ी जो भारत के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं

3 Sri Lanka players (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। दोनों टीमों के लिए...

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...