
(Image Credit- Twitter X)
साउथ अफ्रीका आखिरकार अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब हुआ है। उसने 27 साल बाद आईसीसी खिताब जीता है। 14 जून 2025 को, साउथ अफ्रीका ने लॉर्ड्स में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर यह ऐतिहासिक जीत हासिल की। यह 1998 में ICC नॉकआउट ट्रॉफी (अब चैंपियंस ट्रॉफी) जीतने के बाद SA का दूसरा आईसीसी खिताब है।
एडेन मार्करम के शतक (136 रन) और कप्तान तेम्बा बावुमा के 66 रनों की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 282 रनों के लक्ष्य को हासिल किया। इस जीत ने साउथ अफ्रीका के लिए दशकों के “चोकर्स” टैग को खत्म करने का भी काम किया है।
वहीं विजयी रन बनते ही एबी डिविलियर्स अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए। वह स्टैंड में बैठकर मैच देख रहे थे और साउथ अफ्रीका के चैंपियन बनते ही भावुक हो गए। वह अपने आसपास बैठे प्रियजनों को गले लगाते हुए नजर आए। इसके अलावा पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ भी भावुक नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
Finally South Africa won WTC Final 2025
Graeme Smith & AB de Villiers literally crying.
Congratulations SA pic.twitter.com/FUObRclyIV— 𝑺𝒉𝒆𝒓𝒂 (@SheraVK18) June 14, 2025
मैच का हाल
मुकाबले के बारे में बात करें, तो साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने वेबस्टर (72) और स्टीव स्मिथ (66) के शानदार पारियों की मदद से 212 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली में खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और सिर्फ 138 रन पर ढेर हो गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों की बढ़त मिली।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने 58 रनों की पारी खेली, लेकिन साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने कंगारू टीम को सिर्फ 202 रनों पर ही समेट दिया। अब अफ्रीका के सामने 282 रनों का लक्ष्य था। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रोटियाज के लिए एडेन मार्करम ने कमाल की बल्लेबाजी की और अपना 8वां शतक लगाते हुए 207 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 136 रनों की शानदार पारी खेली।
इसके अलावा कप्तान तेम्बा बावुमा ने 66 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी की और मैच को ऑस्ट्रेलिया से दूर कर दिया।