Skip to main content

ताजा खबर

WTC Final 2025 की जंग हो चुकी है और भी रोमांचक, जाने भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के क्वालिफिकेशन Scenarios के बारे में यहां

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल स्पॉट को लेकर अब सभी टीमों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। बता दें, बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ उन्हीं के घर में दो मैच की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। इस टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद अब यह जंग और भी रोमांचक हो गई है।

भले ही पिछले दो सीजन में बांग्लादेश का प्रदर्शन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इतना अच्छा ना रहा हो लेकिन इस चक्र में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता है। पिछले दो सीजन को मिलाकर बांग्लादेश ने 19 मैच में सिर्फ एक में जीत दर्ज की थी। यही नहीं इस सीजन की शुरुआत में बांग्लादेश अंक तालिका में सबसे नीचे थी लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद टीम चौथे पायदान पर आ गई है।

वहीं बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करने के बाद पाकिस्तान अंक तालिका में 8वें पायदान पर है और उनका इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचना बहुत ही मुश्किल लग रहा है। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें अब क्या करना बेहद जरूरी है।

बांग्लादेश

WTC Final 2025 की जंग हो चुकी है और भी रोमांचक, जाने भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के क्वालिफिकेशन Scenarios के बारे में यहां
Bangladesh Cricket Team

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब बांग्लादेश टीम भारत के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है और फिर अपने घर में दक्षिण अफ्रीका को होस्ट करना है। अगर बांग्लादेश को इस दौड़ में बने रहना है तो उन्हें अपने बचे हुए 6 मैच में से चार में जीत दर्ज करनी होगी।

इंडिया

WTC Final 2025 की जंग हो चुकी है और भी रोमांचक, जाने भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के क्वालिफिकेशन Scenarios के बारे में यहां
India Cricket Team

इंडिया टीम ने अभी तक 9 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से 6 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि दो में हार और एक ड्रॉ में समाप्त हुआ है। भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पहले स्थान पर है। उनके 74 अंक है। अभी के फॉर्म को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि भारतीय टीम एक बार फिर से इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की कर सकती है। भारत को फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए बचे हुए 10 मैच में से 5 में जीत दर्ज करनी होगी।

पाकिस्तान

WTC Final 2025 की जंग हो चुकी है और भी रोमांचक, जाने भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के क्वालिफिकेशन Scenarios के बारे में यहां
Pakistan Cricket Team

पाकिस्तान ने अभी तक इस चक्र में 7 मैच खेले हैं जिसमें सिर्फ दो में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 5 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम 16 अंकों के साथ अंक तालिका में आठवें पायदान पर है। अब उन्हें अपने बचे हुए इस चक्र के सभी मैच जीतने बेहद जरूरी है। हालांकि उनका फाइनल में पहुंचना बहुत ही मुश्किल लग रहा है।

আরো ताजा खबर

‘खेल आपको हमेशा याद रखेगा’ – लियोनेल मेस्सी के संन्यास पर युवराज सिंह और कुलदीप यादव का ट्रिब्यूट

Yuvraj Singh, Kuldeep Yadav(Image credit Twitter – X) फुटबॉल की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शामिल लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास का ऐलान कर दिया है।...

IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के कोच बने रहेंगे महेला जयवर्धने, हार्दिक पांड्या का भी टीम में टिकना तय!

Mahela Jayawardene Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) मुंबई इंडियंस IPL 2027 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव करने के मूड में नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,...

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर मचा घमासान: टेस्ट टीम में बदलाव से नाराज मिस्बाह-उल-हक का चयन समिति से इस्तीफा

Misbah-ul-Haq (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद...

AFG vs IND: टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित: संजू सैमसन की वापसी, बुमराह की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर

AFG vs IND: India Unveil Squad for Afghanistan T20Is (image via getty) 1 सितंबर को, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20आई...