Skip to main content

ताजा खबर

WTC Final जल्द ही क्रिकेट कैलेंडर के मोस्ट अवेटेड इवेंट में से एक बन गया है: ICC चीफ Geoff Allardice

Geoff Allardice (Image Credit- Twitter X)

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने हाल में ही घोषणा की है कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मैच 11 से 15 जून 2025 के बीच खेला जाएगा। फाइनल जारी WTC सीजन में टाॅप टू में रहने वाले टीमों के बीच क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लंदन के ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

तो वहीं इस बार लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले मैच का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह अल्टीमेट टेस्ट आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में दो साल की गहन प्रतिस्पर्धा का अंत है, जिसमें फाइनलिस्ट का फैसला करने के लिए 27 टेस्ट सीरीज के दौरान 69 टेस्ट मैच खेले जाने वाले हैं।

दूसरी ओर, जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम पाॅइंट प्रतिशत के हिसाब से पहले नंबर पर चल रही है। तो वहीं दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया, तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड, चौथे नंबर पर इंग्लैंड और उसके बाद बांग्लादेश, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका जैसी टीमें मौजूद हैं। इसी बीच जारी सीजन के WTC Final को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के चीफ Geoff Allardice का बड़ा बयान सामने आया है।

Geoff Allardice ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही WTC Final को लेकर आईसीसी चीफ Geoff Allardice ने कहा- आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) जल्द ही क्रिकेट कैलेंडर में मोस्ट अवेटेड इवेंट में से एक बन गया है। और हमें 2025 के फाइनल के लिए तारीखों की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है।

यह टेस्ट क्रिकेट की स्थायी अपील का प्रमाण है, जो दुनिया भर के फैंस को आकर्षित करता रहता है। टिकटों की भारी मांग होगी इसलिए मैं फैंस को अपनी रुचि दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित करूंगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें अगले साल अल्टीमेट टेस्ट मैच फाइनल का हिस्सा बनने का मौका मिले।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए PCB का मास्टरप्लान, नए फॉर्मेट में खेला जाएगा घरेलू चैंपियंस कप

PCB 2027 World Cup (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अपने घरेलू 50 ओवर के...

SL vs IND: सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में बुलावा, जानिए 33 वर्षीय स्पिनर के चयन की वजह

SL vs IND: Saransh Jain earns maiden India Test call-up for Sri Lanka tour (image via X) मंगलवार, 28 जुलाई को 33 साल के ऑफ-स्पिनिंग ऑलराउंडर सारांश जैन को श्रीलंका...

AUS vs BAN: टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया में नाहिद और तस्कीन का होगा मेडिकल असेसमेंट

Nahid Rana, Taskin Ahmed to undergo medical assessments in Australia ahead of Bangladesh’s Test tour (image via X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा और तस्कीन अहमद मंगलवार, 28 जुलाई...

WI vs PAK: 11 ओवर, 27 रन, 5 विकेट और लगातार 5 विकेट-मेडन! पाकिस्तान के खिलाफ जस्टिन ग्रीव्स का खौफनाक स्पेल

Justin Greaves (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऐसी गेंदबाजी की, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।...