Skip to main content

ताजा खबर

WTC 2025-27 Points Table: 23 साल बाद वेस्टइंडीज की श्रीलंका पर टेस्ट जीत के बाद कुछ ऐसा है अंकतालिका का हाल

WTC 2025-27 Points Table (Image credit Twitter - X)
WTC 2025-27 Points Table (Image credit Twitter – X)

वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। यह पिछले 23 वर्षों में पहली बार है जब कैरेबियाई टीम ने श्रीलंका को किसी टेस्ट सीरीज में हराया है।

पहले टेस्ट में पारी और 217 रन की बड़ी जीत दर्ज करने के बाद वेस्टइंडीज ने दूसरा मुकाबला ड्रॉ खेलकर सीरीज अपने नाम कर ली। इस शानदार प्रदर्शन से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में भी उसे अहम बढ़त मिली है।

एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने पहली पारी में 549/9 रन बनाकर पारी घोषित की।

सलामी बल्लेबाज लाहिरू उदारा ने शानदार 188 रन की पारी खेलते हुए अपना पहला टेस्ट शतक लगाया। उनके अलावा कामिंदु मेंडिस, कुसल मेंडिस और सोनल दिनुषा ने भी उपयोगी पारियां खेलीं, जिससे श्रीलंका मजबूत स्थिति में पहुंच गया।

वेस्टइंडीज ने दिखाई जबरदस्त वापसी

पहली पारी में बड़े लक्ष्य के जवाब में वेस्टइंडीज ने धैर्य और संयम के साथ बल्लेबाजी की। टीम ने 499 रन बनाए और मुकाबले में शानदार वापसी की। जस्टिन ग्रीव्स और शाई होप ने शतकीय पारियां खेलीं और पांचवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 242 रन की साझेदारी की। वहीं जॉन कैंपबेल ने भी अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

दूसरी पारी में श्रीलंका ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 251/9 रन बनाकर पारी घोषित की और वेस्टइंडीज के सामने 302 रन का लक्ष्य रखा। हालांकि, वेस्टइंडीज ने जोखिम लेने के बजाय समय निकालने की रणनीति अपनाई।

जॉन कैंपबेल और ब्रैंडन किंग ने नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम को सुरक्षित स्थिति में पहुंचाया। अंत में दोनों कप्तानों की सहमति से मैच ड्रॉ घोषित कर दिया गया। इस नतीजे के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज 1-0 से जीत ली और लंबे समय बाद श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने का गौरव हासिल किया। देखिए इस मैच के बाद पाॅइंट्स टेबल का हाल:

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार ड्राॅ अंक पाॅइंट प्रतिशत
1 ऑस्ट्रेलिया 8 7 1 0 84 87.5
2 दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 36 75
3 न्यूज़ीलैंड 6 4 1 1 52 72.22
4 बांग्लादेश 4 2 1 1 28 58.33
5 भारत 9 4 4 1 52 48.15
6 श्रीलंका 4 1 1 2 20 41.67
7 इंगलैंड 13 4 8 1 38 24.36
8 वेस्टइंडीज 10 1 7 2 20 16.67
9 पाकिस्तान 4 1 3 0 4 8.33

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2nd Test, Day 3: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका अभी भी 238 रन से पीछे

SL vs IND 2nd Test, Day 3 highlights (image via getty) कोलंबो के सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए प्रभात जयसूर्या पर गिरी गाज, मिली आधिकारिक फटकार और डिमेरिट अंक

Prabath Jayasuriya (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या पर ICC ने कार्रवाई की है।...

25 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. एमसीए ने शिवाजी पार्क को विकसित करने और उसकी देखरेख करने की अनुमति के लिए बीएमसी को लेटर लिखा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने...

“किसी भी और मैच में ऐसा प्रेशर नहीं होता” – विमेंस एशिया कप मैच से पहले बोलीं हरमनप्रीत कौर

IND vs PAK Harmanpreet Kaur (Image credit Twitter – X) महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त से यूएई में होने जा रही है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई...