Skip to main content

ताजा खबर

WTC 2025-27: पर्थ में इंग्लैंड पर ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में हुए बड़े बदलाव

WTC 2025-27: पर्थ में इंग्लैंड पर ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में हुए बड़े बदलाव

WTC 2025-27: (Image credit Twitter – X)

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए एशेज 2025–26 के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में मजबूत शुरुआत की है। यह मैच महज दो दिनों में खत्म हो गया, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने इंग्लिश बल्लेबाजों पर कहर बरपाया।

मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए। हैरी ब्रूक ने 52 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, लेकिन मिचेल स्टार्क की आग उगलती गेंदबाजी के सामने बाकी बल्लेबाज टिक नहीं सके। स्टार्क ने शानदार 7/58 लेकर इंग्लैंड को सस्ते में समेट दिया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया भी संघर्ष से गुजरी और पूरी टीम 132 पर आउट हो गई। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 5/23 लेकर अपनी टीम को मुकाबले में बनाए रखा।

दूसरी पारी में इंग्लैंड बड़ी बढ़त हासिल नहीं कर सका और 164 रन पर ढेर हो गया। इस बार स्कॉट बोलैंड ने 4/33 के आंकड़ों के साथ दबदबा बनाया। ऑस्ट्रेलिया को 205 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने सिर्फ 28.2 ओवर में हासिल कर लिया।

ओपनर ट्रैविस हेड ने 83 गेंदों पर तूफानी 123 रन ठोके, जबकि मार्नस लाबुशेन 51 रन बनाकर नाबाद लौटे। खास बात यह रही कि पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे प्रमुख गेंदबाजों की गैरमौजूदगी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने दमदार प्रदर्शन किया।

उधर, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट जारी है। ईडन गार्डन्स में पहला टेस्ट जीतकर दक्षिण अफ्रीका सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरे मैच में उन्होंने पहले दिन ही 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।

साथ ही, न्यूजीलैंड की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों व्हाइट-बॉल सीरीज जीतकर अब 2 दिसंबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज पर ध्यान केंद्रित कर रही है। एशेज का दूसरा टेस्ट 4 दिसंबर को ब्रिस्बेन के गाबा में डे-नाइट फॉर्मेट में खेला जाएगा, जहां इंग्लैंड वापसी करने की कोशिश करेगा।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025–27 पॉइंट्स टेबल

पद टीम मिलान जीत गया खो गया बंधा हुआ अनिर्णित अंक पीसीटी (%)
1 ऑस्ट्रेलिया 4 4 0 0 0 0 48 100
2 दक्षिण अफ़्रीका 3 2 1 0 0 0 24 66.67
3 श्रीलंका 2 1 0 0 1 0 16 66.67
4 भारत 8 4 3 0 1 0 52 54.17
5 पाकिस्तान 2 1 1 0 0 0 12 50
6 इंगलैंड 6 2 3 0 1 0 26 36.11
7 बांग्लादेश 2 0 1 0 1 0 4 16.67
8 वेस्ट इंडीज 5 0 5 0 0 0 0 0
9 न्यूज़ीलैंड

আরো ताजा खबर

18 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज 15 से 27 अगस्त के बीच खेली जाएगी क्रिकबज के अनुसार, श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज अगस्त के दूसरे भाग में खेली...

‘नहीं खेलेंगे एमएस धोनी’ – CSK vs SRH मैच से पहले आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान!

‘MS Dhoni Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने एम.एस. धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स...

AFG के खिलाफ टेस्ट मैच खेल सकते हैं जसप्रीत बुमराह, लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत ODI सीरीज से रहेंगे बाहर

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में खेलते नजर आ सकते हैं।...

SM Trends: 18 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाड़ी हरप्रीत बरार के माता-पिता के साथ मैदान के बाहर एक दिल को छू लेने वाली बातचीत साझा...