Skip to main content

ताजा खबर

WTC 2023-25 Updated Points Table: इंग्लैंड से हारकर आखिरी पायदान पर पहुंचा पाकिस्तान, भारत अभी भी नंबर एक

WTC 2023-25 Updated Points Table इंग्लैंड से हारकर आखिरी पायदान पर पहुंचा पाकिस्तान भारत अभी भी नंबर एक

PAK vs ENG (Photo Source: Getty Images)

WTC 2023-25 Updated Points Table- तीन मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 47 रनों के अंतर से मात दी। इस जीत से इंग्लैंड को पॉइंट्स टेबल में ज्यादा फायदा नहीं हुआ है, लेकिन इससे पाकिस्तान को इससे तगड़ा नुकसान हुआ है। पाकिस्तान की यह मौजूदा WTC पॉइंट्स टेबल में 8 मैचों में छठी हार है, इस हार के बाद टीम सबसे नीचे 9वें पायदान पर खिसक गई है।

अब पाकिस्तान से बदतर हालत मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स (WTC) टेबल में किसी की नहीं है। पाकिस्तान के खाते में अब महज 16.67 प्रतिशत अंक ही है। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड 45.59 प्रतिशत अंक हो गए हैं, लेकिन पॉइंट्स टेबल में टीम चौथे स्थान पर ही बनी हुई है। इंग्लैंड के ऊपर श्रीलंका है जिनके खाते में 55.56 प्रतिशत अंक है।

वहीं टॉप-2 में भारत के साथ गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया मौजूद है। टीम इंडिया सर्वाधिक 74.24 प्रतिशत अंकों के साथ पहले तो ऑस्ट्रेलिया 62.50 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। पॉइंट्स टेबल के ताजा हालात को देखकर ऐसा लग रहा है कि, WTC का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने अब्दुल्लाह शफीक, शान मसूद और आगा सलमान के शतकों के दम पर 556 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक के तिहरे शतक और जो रूट के दोहरे शतक की मदद से 823 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। पहली पारी के बाद 267 रनों की बढ़त हासिल करने वाली इंग्लैंड की टीम ने मेजबानों को दूसरी पारी में 220 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इंग्लैंड ने यह मैच पारी और 47 रनों के अंतर से जीता।

WTC 2023-25 पॉइंट्स टेबल

नंबर टीम मैच खेले जीते हारे ड्रॉ अंक जीत प्रतिशत
1 भारत 11 8 2 1 98 74.24
2 ऑस्ट्रेलिया 12 8 3 1 90 62.5
3 श्रीलंका 9 5 4 0 60 55.55
4 इंग्लैंड 17 9 7 1 93 45.59
5 साउथ अफ्रीका 6 2 3 1 28 38.89
6 न्यूजीलैंड 8 3 5 0 36 37.5
7 बांग्लादेश 8 3 5 0 33 34.38
8 वेस्टइंडीज 9 1 6 2 20 18.52
9 पाकिस्तान 8 2 6 0 16 16.67

আরো ताजा खबर

‘उम्र कोई मायने नहीं रखती’ – वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के कायल हुए कगिसो रबाडा

Kagiso Rabada Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स भले ही फाइनल तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने...

IPL 2027 में किसे करनी चाहिए लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी? वसीम जाफर ने नाम सुझाया नाम

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। टीम पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष करती...

30 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG W vs IND W: ‘इंजरी टाइम आसान नहीं था’ इंग्लैंड के खिलाफ मैच विनिंग फिफ्टी के बाद बोली यास्तिका भाटिया यास्तिका...

IPL 2026, Final: RCB बनाम GT फाइनल मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

RCB vs GT (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का रोमांचक सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। दो महीने से ज्यादा और 73 मुकाबलों के बाद, क्रिकेट...