Skip to main content

ताजा खबर

WTC 2023-25: Points Table में हुआ बड़ा उलटफेर, श्रीलंका पहुंचा टॉप-5 में, इंग्लैंड को हुआ भारी नुकसान

WTC 2023-25: Points Table में हुआ बड़ा उलटफेर, श्रीलंका पहुंचा टॉप-5 में, इंग्लैंड को हुआ भारी नुकसान

ENG vs SL (Photo Source: Getty Images)WTC 2025 Updated Points Table- इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला केनिंग्टन ओवल (लंदन) में खेला गया। इस मैच में श्रीलंकाई टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। उन्होंने एक दशक बाद इंग्लिश टीम को उसी के घर में जाकर हराया है। इस जीत से श्रीलंका को WTC पॉइंट्स टेबल में जबरदस्त फायदा हुआ है, वहीं इंग्लैंड को इस हार के बाद नुकसान झेलनी पड़ी है।

श्रीलंका इस जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर पहुंच गई है, वहीं इस हार के बाद इंग्लैंड टॉप-5 से बाहर हो गया है। लंदन टेस्ट से पहले इंग्लैंड की टीम 45 प्रतिशत अंकों के साथ 5वें तो श्रीलंका 33.33 प्रतिशत अंकों के साथ 7वें पायदान पर थी। लेकिन इस टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद श्रीलंका दो पायदान की छलांग लगाकर 42.86 प्रतिशत अंकों के साथ 5वें पायदान पर पहुंच गया है, वहीं इंग्लैंड 42.19 प्रतिशत अंकों के साथ छठे पायदान पर खिसक गया है।

WTC पॉइंट्स टेबल में अभी भी नंबर एक पर टीम इंडिया है। भारत सबसे ज्यादा 68.52 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप पर है। वहीं नंबर दो पर ऑस्ट्रेलिया है। कंगारू टीम 62.50 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। टीम इंडिया को 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया की नजरें इस सीरीज में जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत कर फाइनल में जगह बनाने पर होगी।

WTC पॉइंट्स टेबल 2023-25 (WTC 2023-25 Updated Points Table)

नंबर टीम        मैच पॉइंट्स प्रतिशत अंक
खेले जीते हारे ड्रॉ
1 भारत 9 6 2 1 74 68.52
2 ऑस्ट्रेलिया 12 8 3 1 90 62.50
3 न्यूजीलैंड 6 3 3 0 36 50.00
4 बांग्लादेश 6 3 3 0 33 45.83
5 श्रीलंका 7 3 4 0 36 42.86
6 इंग्लैंड 16 8 7 1 81 42.19
7 साउथ अफ्रीका 6 2 3 1 28 38.89
8 पाकिस्तान 7 2 5 0 16 19.05
9 वेस्टइंडीज 9 1 6 2 20 18.52

लंदन टेस्ट मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 219 रनों का टारगेट रखा था। इस लक्ष्य को मेहमानों ने पथुम निसंका के नाबाद शतकीय पारी के बदौलत 8 विकेट रहते हासिल कर लिया। निसंका ने इस दौरान 127 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड दिया गया। वहीं इस सीरीज को इंग्लैंड ने 2-1 से अपने नाम किया।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...