Skip to main content

ताजा खबर

WTC फाइनल में साउथ अफ्रीका के पहुंचने के बाद तेज गेंदबाज डेल स्टेन का बड़ा बयान, कहा- मुझे फ्री में…

WTC फाइनल में साउथ अफ्रीका के पहुंचने के बाद तेज गेंदबाज डेल स्टेन का बड़ा बयान, कहा- मुझे फ्री में…

Dale Steyn (Image Credit- Twitter X)

सुपर स्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। मैच की बात करें तो तेंबा बावुमा की अगुवाई वाली प्रोटीज टीम को, मैच की चौथी पारी में जीत के लिए 148 रनों की जरूरत थी।

लेकिन पाक टीम से मिले इस छोटे टारगेट का पीछा करते हुए एक समय साउथ अफ्रीका की बल्लेबाज लड़खड़ा गई, और उसने एक समय 99 रनों के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद मार्को यान्सेन और कागिसो रबाडा की 51* रनों की साझेदारी के दम पर, साउथ अफ्रीका ने मैच को अपने नाम किया।

यह पहली बार है जब साउथ अफ्रीका ने WTC फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। दूसरी ओर, अब साउथ अफ्रीका की इस जीत पर पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। स्टेन का कहना है कि उन्हें लाॅर्ड्स में होने वाले फाइनल में बैठने के लिए अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल करने की आवश्यकता हो सकती है।

Dale Steyn ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

बता दें कि साउथ अफ्रीका के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के बाद, डेल स्टेन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में स्टेन ने कहा-

लॉर्ड्स में WTC फाइनल किस तारीख को है? MCC के एक नए सदस्य के रूप में, मुझे फ्री में बैठने के लिए अपने विशेषाधिकार का उपयोग करने की आवश्यकता हो सकती है। शाबाश लड़कों, ज्यादा गेम तो नहीं मिले, लेकिन जो मिला है, उसमें तुम्हें सभी जीतना ही था, और इसलिए तुमने जो भी जीता, सब जीता और आपने वैसा ही किया। मैं तुम्हें वहां मिलता हूं! साला जोर-जोर से चिल्ला रहा है, यह स्मारकीय होने वाला है। स्वस्थ रहें।

देखें डेल स्टेन की यह प्रतिक्रिया

गौरतलब है कि WTC के तीसरे सीजन का फाइनल अगले साल 11 जून से ऐतिहासिक लाॅर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। फिलहाल, दूसरे फाइनलिस्ट के तौर पर तीन टीमों (ऑस्ट्रेलिया, भारत, श्रीलंका) का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, इस बात की संभावना अधिक है कि साउथ अफ्रीका का सामना ऑस्ट्रेलिया से हो।

আরো ताजा खबर

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...