
Team India (Photo Source: X)
Team India WTC Final Scenario- न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से क्लीन स्वीप झेलने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया WTC फाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ व्हाइट-वॉश झेलने के बाद टीम इंडिया ने WTC पॉइंट्स टेबल में नंबर वन का पोजीशन गंवा चुकी है। रोहित शर्मा की टीम अब 58.33 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गई है।
वहीं भारत के हारने से ऑस्ट्रेलिया का घर बैठे-बैठे फायदा हुआ है। पैट कमिंस की टीम अब 62.5 प्रतिशत अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है। वहीं भारत के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद न्यूजीलैंड को एक पायदान का फायदा हुआ है और टीम पांचवे से चौथे पायदान पर पहुंच गई है।
भारत को WTC फाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा? (WTC 2023-25 Final: India’s Qualification Scenarios Explained)
टीम इंडिया को अब इसी महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, जहां भारत को कंगारुओं के खिलाफ 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर सीरीज जीतनी है। अगर भारत को WTC फाइनल का टिकट हासिल करना है तो उन्हें 5 में से एक भी मैच नहीं हारना होगा। जी हां, अगर वो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक भी मैच हारते हैं तो वो फाइनल की रेस से बाहर हो जाएंगे।
टीम इंडिया के लिए अब एकमात्र रास्ता ये है कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया को उनकी सरजमीं पर कम से कम चार टेस्ट हराने होंगे, इसके अलावा एक मैच ड्रॉ भी होता है तो भी भारत को फाइनल का टिकट मिल सकता है। अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैच जीतता है और एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ता है तो उनके खाते में अधिकतम 64.03 प्रतिशत अंक हो जाएंगे।
वहीं अगर टीम इंडिया चार मैच जीतने के साथ एक मुकाबला ड्रॉ कराने में कामयाब रहती है तो उनके खाते में 65.78 प्रतिशत अंक होंगे। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया यहां से WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब होती है या नहीं।
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग
BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

