
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
भारतीय टीम को घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड के हाथों दुर्भाग्यपूर्ण टेस्ट सीरीज हार का सामना करना पड़ा है, जो भारत की घर पर 12 साल में पहली टेस्ट सीरीज हार है। न्यूजीलैंड ने पुणे टेस्ट मैच में 113 रनों से जीत हासिल, तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
इस हार के बाद भारत की जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। हालांकि, भारत अभी भी WTC फाइनल में जगह बना सकता है, लेकिन अब यह टीम इंडिया के लिए आसान तो कतई नहीं होने वाला है।
दूसरी ओर, भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लंबे समय बाद करारी हार के बाद, कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने WTC को लेकर प्रतिक्रिया दी है। रोहित का कहना है कि अभी इसके बारे में सोचना जल्दबाजी होगी।
रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि न्यूजीलैंड के पुणे टेस्ट हारने के बाद आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा- WTC के बारे में सोचना अभी जल्दबाजी होगी। मुझे लगता है कि मैं सिर्फ इसलिए दुखी हूं, क्योंकि हम गेम हार गए।
रोहित ने आगे कहा- मैं तो यही कहूंगा, मैं इस बारे में नहीं सोच सकता कि आगे क्या होने वाला है और क्या यह हमारी संभावनाओं और उन सभी चीजों को प्रभावित कर सकता है। मुझे लगता है कि हम इन दोनों मैचों में अच्छा नहीं खेल सके और यह दुखद है। हम सीरीज हार गए। यह स्पष्ट रूप से पीड़ादायक है।
दूसरी ओर, इस सीरीज के बारे में आपको जानकारी दें, तो कीवी टीम ने सीरीज के पहले दो मैचों को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। तो वहीं अब इस सीरीज का आखिरी मैच 1 नवंबर, 2024 से मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में क्या टीम इंडिया वापसी कर पाती है या नहीं?
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग
BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

