Skip to main content

ताजा खबर

WTC फाइनल के फॉर्मेट को लेकर नाथन लियोन ने ICC को दिया महत्वपूर्ण सुझाव

WTC फाइनल के फॉर्मेट को लेकर नाथन लियोन ने ICC को दिया महत्वपूर्ण सुझाव

Nathan Lyon. (Image Source: CA X)

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन का मानना है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल एकमात्र टेस्ट की जगह तीन मैच की टेस्ट सीरीज के रूप में खेला जाए। बता दें, हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र के फाइनल मैच के वेन्यू और डेट की पुष्टि कर दी है। यह शानदार फाइनल लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में 11 से 15 जून तक खेला जाएगा।

अभी तक दो चक्र में एक बार न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है जबकि दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। इन दोनों ही चक्र के फाइनल में एकमात्र मैच खेला गया था।

नाथन लियोन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, ‘एक चीज जो मैं देखना चाहूंगा वो यह है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल तीन मैच की सीरीज के रूप में खेला जाए। यह थोड़ा बेहतर हो जाएगा क्योंकि एकमात्र टेस्ट में उतना मजा नहीं आएगा और तीन मैच की टेस्ट सीरीज में आपके पास वापसी करने का भी मौका होगा। ऐसा भी हो सकता है कि एक टीम तीन मैच की सीरीज को 3-0 से अपने नाम करें। यह सच में बड़ा चैलेंज होगा।’

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मेरे लिए वर्ल्ड कप जैसा है: नाथन लियोन

नाथन लियोन ने आगे कहा कि, ‘आप एक बार इंग्लैंड, एक बार भारत और एक बार ऑस्ट्रेलिया के साथ जा सकते हैं और वहां की परिस्थिति भी अलग-अलग होगी। हमें नहीं लगता कि अगस्त के मध्य में हमें मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेलने को मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय यहां खिलाड़ियों को काफी परेशानी होगी।

सच बताऊं तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मेरे लिए वर्ल्ड कप जैसा है। जब आप लंबे समय के लिए सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेल रहे होते हैं तो आपका खेल भी बेहतर हो जाता है। यह चक्र 2 साल का होता है और आपको लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करना बेहद जरूरी होता है।’

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आईपीएल में केकेआर का खुला हार का पंजा, सीएसके ने चेपाॅक में 32 रनों से हराया 

CSK vs KKR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 22वां चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले...

‘अगर मैं जूते खरीदता, तो खाता क्या’ बड़ी दिल पिघलाने वाली है ‘गोपालगंज के रबाडा’ साकिब हुसैन की कहानी

IPL 2026: Sakib Hussain (image via X) बिहार के गोपालगंज में एक छोटे से टेनिस-बॉल क्रिकेट मैदान से लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल 2026 के मंच तक साकिब हुसैन...

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा, खराब फॉर्म के बीच टीम इंडिया में बदलाव के संकेत

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल...

CSK vs KKR, Top 10 Memes: चेन्नई बनाम कोलकाता मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, CSK vs KKR: Top 10 memes (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आईपीएल 2026 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हरा दिया। यह...