Skip to main content

ताजा खबर

WPL auction 2025: महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन से पहले आरसीबी के हेड कोच ने किया रणनीति को लेकर खुलासा 

Luke Williams (Image Credit- Twitter X)

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की महिला टीम ने महिला प्रीमियर लीग 2024 के शुरू होने से पहले, पूर्व साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर ल्यूक विलियम्स (Luke Williams) को टीम का हेड कोच नियुक्त किया था। तो वहीं ल्यूक की कोचिंग में साल 2023 WPL सीजन में नंबर 4 पर रहने वाली, आरसीबी की महिला टीम ने शानदार अंदाज में वापसी करते हुए खिताब को अपने नाम किया।

ल्यूक विलियम्स की हेड कोचिंग के अलावा चैंपियन बनने का क्रेडिट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना (300 रन) और एलिस पैरी (347 रन और 7 विकेट) को जाता है। पैरी ऑरेंज कैप, तो टीम की युवा स्पिनर श्रेयंका पाटिल (13 विकेट) पर्पल कैप जीतने में सफल रहीं।

तो वहीं अब WPL के आगामी सीजन के लिए 15 दिसंबर, रविवार को दोपहर 3 बजे से मिनी ऑक्शन शुरू होने वाला है। इस ऑक्शन से पहले आरसीबी महिला टीम के हेड कोच ल्यूक विलियम्स ने टीम की इस ऑक्शन में रणनीति को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Luke Williams ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले, ल्यूक विलियम्स ने कहा- हमने टीम के एक मजबूत कोर को बनाए रखने पर ध्यान दिया है, जो पिछले साल के टूर्नामेंट में सफल रहा था, ताकि मैदान के अंदर और बाहर टीम के भीतर निरंतरता बनाए रखी जा सके।

हालांकि, मिनी ऑक्शन में हमें जुड़े रहने के साथ और अपने लाइन-अप में अतिरिक्त खिलाड़ियों को जोड़ने का एक शानदार अवसर प्रदान करती है, जो हमें लगता है कि WPL के आगामी सीजन को प्रभावित कर सकता है और हमारी टीम में सुधार कर सकता है।

RCB-W द्वारा WPL 2025 के मिनी ऑक्शन से पहले रिटेन किए गए प्लेयर्स

स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिस पैरी, डैनी व्हाइट (ट्रेड), सोफी डिवाइन, श्रेयंका पाटिल, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष, कनिका आहूजा, आशा शोभना, एकता बिष्ट, सभनेनी मेघना, जाॅर्जिया वेरहम, केट क्राॅस, सोफी माॅलिन्यू।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...

14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ भारत के...