Skip to main content

ताजा खबर

WPL Auction 2025: गुजरात जायंट्स ने टैलेंटेड खिलाड़ियों को खरीदकर टीम को और मजबूत किया 

WPL Auction 2025: गुजरात जायंट्स ने टैलेंटेड खिलाड़ियों को खरीदकर टीम को और मजबूत किया 

Gujarat Giants (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही महिला प्रीमियर लीग 2025 सीजन के लिए मिनी ऑक्शन 15 दिसंबर को बेंगलुरू में हुआ था। इस ऑक्शन में कुछ घरेलू खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा, तो कुछ विदेशी समेत भारतीय खिलाड़ियों को खरीदने के लिए, ऑक्शन में शामिल 5 टीमों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

दूसरी ओर, इस ऑक्शन में गुजरात जायंट्स ने कुछ शानदार खिलाड़ियों को खरीदकर टीम और बेंच स्ट्रेंथ को और मजबूत करने का काम किया है। टीम ने सबसे पहले कैरेबियाई ऑलराउंर डिएंड्रा दाॅतीन को 1.70 करोड़ में खरीदा, तो साथ ही सिमरेन शेख को भी 1.90 करोड़ में खरीदा, जो मिनी ऑक्शन में सोल्ड होने वाली सबसे महंगी खिलाड़ी भी बनी। साथ ही टीम ने इंग्लिश ऑलराउंडर डैनियल गिब्सन को 30 लाख और प्राकक्षिका नायक को 10 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।

तो वहीं इस नीलामी के बाद टीम के मालिक Adani Group के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रणव अडाणी ने कहा- हमारी टीम ने इस नीलामी में पर्दे के पीछे बहुत मेहनत की है और मैं इसके परिणाम से खुश हूं। इतनी मजबूत टीम बनाने में उनके अविश्वसनीय प्रयास के लिए पूरे सहयोगी स्टाफ को बधाई। इस महत्वपूर्ण चरण के बीत जाने के बाद, अब हम एक रोमांचक और सफल सीजन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस यात्रा पर निकलने के लिए सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को मेरी शुभकामनाएं।

साथ ही टीम के हेड कोच Michael Klinger ने कहा- हम उन खिलाड़ियों को पाकर खुश हैं जिन्हें हम चाहते थे। हमारी प्राथमिकता उन खिलाड़ियों को चुनना था जिनके पास प्लेइंग-इलेवन में जगह बनाने का वास्तविक मौका था। हम डिएंड्रा की वापसी से उत्साहित हैं, खासकर बल्ले से उसकी ताकत और गेंद से उसके स्किल की वजह से।

WPL 2025 ऑक्शन के बाद गुजरात जायंट्स (GG-W) की पूरी टीम

भारती फूलमाली, लाॅरा बुलफार्ट, पोएब लिचफील्ड, प्रिया मिश्रा, सिमरन शेख, एश्ले गार्डनर, डैनियल गिब्सन, दयालन हेमलता, डिएंड्रा दाॅतीन, हरलीन देओल, सयली सदघरे, तनुंजा कंवर, बेथ मूनी (कप्तान), केशवी गौतम, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, प्राकक्षिका नायक, शबनम शकील।

আরো ताजा खबर

BAN vs PAK 2026: वनडे टीम से बाबर आजम को किया गया बाहर! शाहीन शाह अफरीदी करेंगे कप्तानी

BAN vs PAK 2026 (image via getty) पाकिस्तान के क्रिकेट सिलेक्टर्स ने बांग्लादेश के खिलाफ आने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए बाबर आजम को वनडे टीम से बाहर...

SA vs NZ, 1st Semifinal: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

SA vs NZ, 1st semifinal (image via JioHotstar) साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में, सेंटनर ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने...

MS Dhoni का कट गया चालान, तेज गति से चला रहे थे वाहन

MS Dhoni (Image Credit- Gemini) नियम सभी के लिए एक जैसे होते हैं और इससे पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी भी अछूते नहीं रहे हैं। बता...

4 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. SA vs NZ, 1st Semifinal: T20I फॉर्मेट में रहा है अफ्रीकी टीम का दबदबा, क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकडें? हेड...