
Gujarat Giants (Image Credit- Twitter X)
हाल में ही महिला प्रीमियर लीग 2025 सीजन के लिए मिनी ऑक्शन 15 दिसंबर को बेंगलुरू में हुआ था। इस ऑक्शन में कुछ घरेलू खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा, तो कुछ विदेशी समेत भारतीय खिलाड़ियों को खरीदने के लिए, ऑक्शन में शामिल 5 टीमों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
दूसरी ओर, इस ऑक्शन में गुजरात जायंट्स ने कुछ शानदार खिलाड़ियों को खरीदकर टीम और बेंच स्ट्रेंथ को और मजबूत करने का काम किया है। टीम ने सबसे पहले कैरेबियाई ऑलराउंर डिएंड्रा दाॅतीन को 1.70 करोड़ में खरीदा, तो साथ ही सिमरेन शेख को भी 1.90 करोड़ में खरीदा, जो मिनी ऑक्शन में सोल्ड होने वाली सबसे महंगी खिलाड़ी भी बनी। साथ ही टीम ने इंग्लिश ऑलराउंडर डैनियल गिब्सन को 30 लाख और प्राकक्षिका नायक को 10 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।
तो वहीं इस नीलामी के बाद टीम के मालिक Adani Group के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रणव अडाणी ने कहा- हमारी टीम ने इस नीलामी में पर्दे के पीछे बहुत मेहनत की है और मैं इसके परिणाम से खुश हूं। इतनी मजबूत टीम बनाने में उनके अविश्वसनीय प्रयास के लिए पूरे सहयोगी स्टाफ को बधाई। इस महत्वपूर्ण चरण के बीत जाने के बाद, अब हम एक रोमांचक और सफल सीजन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस यात्रा पर निकलने के लिए सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को मेरी शुभकामनाएं।
साथ ही टीम के हेड कोच Michael Klinger ने कहा- हम उन खिलाड़ियों को पाकर खुश हैं जिन्हें हम चाहते थे। हमारी प्राथमिकता उन खिलाड़ियों को चुनना था जिनके पास प्लेइंग-इलेवन में जगह बनाने का वास्तविक मौका था। हम डिएंड्रा की वापसी से उत्साहित हैं, खासकर बल्ले से उसकी ताकत और गेंद से उसके स्किल की वजह से।
WPL 2025 ऑक्शन के बाद गुजरात जायंट्स (GG-W) की पूरी टीम
भारती फूलमाली, लाॅरा बुलफार्ट, पोएब लिचफील्ड, प्रिया मिश्रा, सिमरन शेख, एश्ले गार्डनर, डैनियल गिब्सन, दयालन हेमलता, डिएंड्रा दाॅतीन, हरलीन देओल, सयली सदघरे, तनुंजा कंवर, बेथ मूनी (कप्तान), केशवी गौतम, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, प्राकक्षिका नायक, शबनम शकील।
WPL 2026, MI W vs GG W: मुंबई इंडिंयस ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया, हरमन ने खेली कप्तानी पारी
IND vs NZ: पहले वनडे मैच के बाद हर्षित राणा के फैन हुए आलोचक क्रिस श्रीकांत, तारीफ करते हुए कही ये बड़ी बात
IND vs NZ 2026: राजकोट में क्या हैं रोहित शर्मा के वनडे आंकड़े? जानें यहां
VHT 2025-26: दिल्ली को 76 रनों से हराकर विदर्भ ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट 

