Skip to main content

ताजा खबर

WPL 2026, RCB W vs MI W: मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 15 रन से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा 

WPL 2026, RCB W vs MI W: मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 15 रन से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा 

MI W vs RCB W (Image Credit- Twitter X)

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस की महिला टीमों के बीच आज 26 जनवरी, सोमवार को जारी डब्ल्यूपीएल सीजन का 16वां मैच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में मुंबई ने 15 रनों से जीत हासिल कर, अपनी प्लेऑफ की दावेदारी को अभी भी जीवित रखा है।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने नट सीवर ब्रंट की रिकाॅर्ड शतकीय पारी के दम पर 200 रनों का लक्ष्य, आरसीबी के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन जब मंधाना एंड कंपनी इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 184 रन ही बना पाई।

आरसीबी बनाम एमआई, WPL 2026 के 16वें मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो आरसीबी ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए।

सजीवन सजना (7) के तीसरे ओवर में आउट होने के बाद, दूसरे विकेट के लिए हेली मैथ्यूज (56) और नट सीवर ब्रंट (100*) के बीच दूसरे विकेट के लिए 131 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। साथ ही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 गेंदों में 20 रनों का योगदान दिया।

दूसरी ओर, आरसीबी ने पावरप्ले में कमाल की गेंदबाजी की, लेकिन फिर मिडिल ओवर्स के बाद गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में जमकर रन लुटाए। मुकाबले में लाॅरेल बेल ने 2 और नडिन डी क्लर्क व श्रेयंका पाटिल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इसके बाद, जब आरसीबी एमआई से मिले 200 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों मे 9 विकेट के नुकसान पर कुल 184 रन ही बना पाई। मुकाबले में आरसीबी के लिए विकेटकीपर रिचा घोष ने 50 गेंदों में 10 चौके व 6 छक्के की मदद से 90 रनों की पारी खेलकर, टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह असफल रही।

रिचा के अलावा नडिन डी क्लर्क ने 28 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों ने निराश किया। तो वहीं, मुंबई की ओर से हेली मैथ्यूज को 3, शबनम इस्माइल व अमेलिया कर को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा अमनजोत कौर के हाथ 1 सफलता लगी।

আরো ताजा खबर

IPL क्रिकेट से ज्यादा ‘फिल्म’ जैसा, PSL में असली मुकाबला – RCB के पूर्व बल्लेबाज का बड़ा बयान

Rilee Rossouw (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज राइली रूसो ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग  और पाकिस्तान सुपर लीग की तुलना करते हुए एक दिलचस्प बयान...

11 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. PBKS vs SRH: टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले फील्डिंग चुनी; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI IPL 2026 के 17वें मैच में,...

SM Trends: 11 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान बनाम बेंगलुरु मैच के बाद, राजस्थान फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें 15 साल का उभरता हुआ सितारा कोहली के साइन वाली...

PBKS vs SRH: टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले फील्डिंग चुनी; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, PBKS vs SRH: Punjab Kings opted to field first after winning the toss (image via JioHotstar) IPL 2026 के 17वें मैच में, जो पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद...