
RCB vs GG (Image Credit- Twitter X)
महिला प्रीमियर लीग के जारी चौथे सीजन का 9वां मैच आज 16 जनवरी शुक्रवार को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात जायंट्स की महिला टीमों के बीच खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में आरसीबी ने 32 रनों से जीत हासिल कर, टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाई है।
मुकाबले में आरसीबी ने राधा यादव 66 रनों की शानदार पारी के दम पर 183 रनों का टारगेट गुजरात जायंट्स के सामने जीत के लिए रखा, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए गार्डनर एंड कंपनी 150 रन पर ही सिमट गई व मैच में उन्हें जारी टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
श्रेयंका और लाॅरेन की शानदार गेंदबाजी के आगे जायंट्स की बल्लेबाजी पस्त
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो गुजरात जायंट्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 182 रन बनाए।
मुकाबले में टाॅप ऑर्डर के फेल होने के बाद, राधा यादव (66) और रिचा घोष (44) ने मिडिल ओवर में शानदार पारियां खेली, तो अंत में नडिन डी क्लर्क ने 12 गेंदों में 26 रनों की पारी खेलकर, टीम को एक फाइटिंग स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। जायंट्स की ओर से गेंदबाजी में सोफी डिवाइन को 3, काश्वी गौतम को 2 और रेणुका सिंह ठाकुर व जाॅर्जिया बेयरहम को 1-1 विकेट मिला।
इसके बाद, जब गुजरात जायंट्स आरसीबी से मिले 183 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह आरसीबी की शानदार गेंदबाजी के सामने 18.5 ओवरों में 150 रनों पर सिमट गई। आरसीबी के लिए लाॅरेन बेल ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 29 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, तो श्रेयंका पाटिल ने 3.5 ओवरों में 23 रन देकर 5 विकेट लेकर, जायंट्स की पारी का अंत किया।
साथ ही अरुधंती रेड्डी व नडिन डी क्लर्क को 1-1 विकेट मिला। जायंट्स के लिए मैच में सिर्फ भारती फूलमाली ही 39 रनों की बेस्ट पारी खेल पाईं। इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी में निराश किया।
PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया
IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप
29 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

