Skip to main content

ताजा खबर

WPL 2026: RCB ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, स्मृति मंधाना समेत चार खिलाड़ी बरकरार

WPL 2026: RCB ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, स्मृति मंधाना समेत चार खिलाड़ी बरकरार

Royal Challengers Bengaluru (Image Credit – Twitter X)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) महिला टीम ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 सीजन के लिए अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। यह सूची 5 नवंबर को घोषित की गई, जिसमें टीम ने चार खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखने का फैसला किया है।

इस बार लीग में पहली बार मेगा ऑक्शन होने जा रहा है, जिसमें हर टीम अधिक्तम पाँच खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकेगी। WPL के नियमों के अनुसार, हर फ्रेंचाइजी तीन भारतीय इंटरनेशनल खिलाड़ी, दो विदेशी खिलाड़ी और दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी रख सकती है।

यदि कोई टीम पाँचों खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो उसमें कम से कम एक अनकैप्ड भारतीय होना जरूरी है। इस बार लीग ने राइट टू मैच (RTM) कार्ड का नया नियम भी जोड़ा है, जिससे टीमें अपने किसी पूर्व खिलाड़ी को नीलामी में वापस खरीद सकती हैं, अगर कोई दूसरी टीम उस पर बोली लगाए।

RCB ने चार खिलाड़ियों को किया रिटेन, 6.25 करोड़ शेष

RCB ने इस बार चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है टीम की कप्तान और भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष, युवा ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल, और ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी स्टार एलिस पेरी।

इन चार खिलाड़ियों को बरकरार रखने के बाद RCB के पास नीलामी के लिए 6.25 करोड़ रुपये की राशि शेष है। टीम के पास एक RTM कार्ड भी होगा, जिससे वे किसी पूर्व खिलाड़ी को दोबारा अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2024 में WPL का पहला खिताब जीतकर इतिहास रचा था। हालांकि, 2023 और 2025 में टीम फाइनल तक नहीं पहुँच सकी थी, जब मुंबई इंडियंस ने खिताब अपने नाम किया। अब RCB 2026 सीजन में एक बार फिर मजबूत संयोजन के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है और अपने दूसरे खिताब की तलाश में रहेगी।

रिटेन की गई खिलाड़ी – स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल और एलिस पेरी।

 खिलाडी के नाम
 कीमत (करोड़ में)
 स्मृति मंधाना   3.5 करोड़
 ऋचा घोष   2.75 करोड़
 एलिस पेरी   2 करोड़
 श्रेयंका पाटिल   0.6 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम (RCB-W) WPL 2026 शेष पर्स – 
₹6.15 करोड़ रुपये

আরো ताजा खबर

Women’s T20 World Cup 2026: भारत की 15-सदस्यीय टीम की हुई घोषणा, अमनजोत कौर को नहीं मिली जगह

Women’s T20 World Cup 2026: India squad announced (image via JioHotstar) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  ने एक मजबूत टीम की घोषणा की है, जिसमें हरमनप्रीत कौर आगामी आईसीसी महिला टी20...

SM Trends: 2 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) जोश इंग्लिस, जिनकी नीलामी डील इस सीजन में उनकी उपलब्धता को लेकर अलग-अलग बातों की वजह से चर्चा का मुख्य विषय बन गई थी,...

IPL 2026, Match 46: गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

गुजरात टाइटन्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 46वें मैच में, 3 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स का सामना करेगी। पंजाब किंग्स 8 मैचों में 6...

IPL 2026, Match 45: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

सनराइजर्स हैदराबाद 3 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी। सनराइजर्स हैदराबाद इस समय पॉइंट्स टेबल...