Skip to main content

ताजा खबर

WPL 2026, DC W vs UP W: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वाॅरियर्स को 7 विकेट से हराया 

WPL 2026, DC W vs UP W: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वाॅरियर्स को 7 विकेट से हराया 

Delhi Capitals Women vs UP Warriorz Women (Image Credit- Twitter X)

जारी महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का 7वां मैच आज 14 जनवरी, बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वाॅरियर्स की महिला टीमों के बीच खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक तरीके से 7 विकेट से पहली जीत दर्ज की, जबकि वाॅरियर्स को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वाॅरियर्स ने 155 रनों का टारगेट दिल्ली के सामने जीत के लिए रखा, जिसे बाद में डीसी ने 3 विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया। डीसी के लिए पारी की आखिरी गेंद पर लाॅरा बुलफार्ट ने चौका लगाकर, दिल्ली कैपिटल्स की जीत सुनिश्चित की।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वाॅरियर्स, WPL 2026 के 7वें मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वाॅरियर्स दिल्ली कैपिटल्स की शानदार गेंदबाजी के सामने अच्छी शुरुआत के बाद 8 विकेट के नुकसान पर कुल 154 रन ही बना पाई।

वाॅरियर्स के लिए कप्तान मेग लैनिंग ने 54 और हरलीन देओल ने 47 रनों की पारी खेली। इसके अलावा फीबी लिचफील्ड ने 27 रन बनाए। डीसी के लिए गेंदबाजी में मारिजान काप और शेफाली वर्मा को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा नंदनी शर्मा, स्नेह राणा व श्री चरणी को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वाॅरियर्स से मिले 155 रनों के टारगेट को 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर, रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया। डीसी के लिए शेफाली वर्मा (36) और लिजेल ली (67) ने पहले विकेट के लिए 94 रनों की मजबूत साझेदारी कर मैच को डीसी की ओर मोड़ दिया।

हालांकि, आखिरी 6 ओवरों में यूपी ने शानदार गेंदबाजी के दम पर हल्की वापसी की, और दिल्ली पर दबाब बनाया, लेकिन अंत में दिल्ली के लिए लाॅरा बुलफार्ट (25*) और मारिजान काप (5*) ने मैच खत्म किया। वाॅरियर्स के लिए दीप्ति शर्मा को 2 और आशा शोभना को 1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: क्या तीसरे वनडे में बारिश फिर करेगी मैच का मजा किरकिरा? यहां जानें मौसम का हाल 

IND vs AFG 3rd odi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बता दें दोनों टीमों के बीच जारी...

20 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा...

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...

SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) लल्लनटॉप पर बातचीत के दौरान श्रीसंत को बॉक्सिंग गियर पहने हुए उनकी और हरभजन की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई। उन्होंने हरभजन को सीधे...