Skip to main content

ताजा खबर

WPL 2026 Auction: मेगा ऑक्शन में क्यों नहीं बिकीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली? कोच नायर का बड़ा खुलासा 

WPL 2026 Auction: मेगा ऑक्शन में क्यों नहीं बिकीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली? कोच नायर का बड़ा खुलासा 

Alyssa Healy (Image Credit- Twitter X)

27 नवंबर, गुरूवार को महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के लिए मेगा ऑक्शन दिल्ली में आयोजित हुआ। हालांकि, इस ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान व अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली का सोल्ड ना होना सबसे बड़ी चर्चा का विषय रहा।

एलिसा हीली का नाम मार्की प्लेयर लिस्ट में शामिल 8 खिलाड़ियों में सबसे पहले आया, लेकिन ऑक्शन में पांच टीमों में से किसी ने भी दिग्गज खिलाड़ी के लिए बिड नहीं की। हालांकि, इसके बाद उम्मीद थी कि जब ऑक्शन में खिलाड़ियों को जल्दी खरीदने के लिए त्वरित राउंड शुरू होगा, तो हीली को कोई ना कोई टीम तो खरीद ही लेगी।

लेकिन यहां चौंकाने वाली बात रही कि हीली के नाम को किसी भी फ्रेंचाइजी ने खरीदने के लिए प्रस्तावित ही नहीं किया। इस वजह से उनका नाम दोबारा नीलामी में नहीं आया और वह अनसोल्ड रहीं।

दूसरी ओर, एलिसा हीली को किसी भी टीम द्वारा ना खरीदने पर यूपी वाॅरियर्स के नए हेड कोच अभिषेक नायर ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। नायर ने बताया कि आखिर क्यों उनकी टीम ने एलिसा हीली के लिए बोली नहीं लगाई। WPL के पिछले 3 सीजन हीली यूपी वाॅरियर्स का हिस्सा रही थीं।

अभिषेक नायर का बड़ा खुलासा

WPL 2026 का मेगा ऑक्शन खत्म होने के बाद अभिषेक नायर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा-“एलिसा हीली का न बिकना कई कारणों से आश्चर्यजनक था। जब आपको प्लेइंग XI में केवल चार विदेशी खिलाड़ियों की अनुमति होती है, तो आपके विकल्प सीमित होते हैं, और कई टीमें अपने सेट-अप में ऑलराउंडरों को प्राथमिकता देती हैं। उनके जैसे कद के खिलाड़ी के लिए यह एक कठिन स्थिति है।”

खैर, एलिसा हीली ऐसा पहला बड़ा नाम नहीं थी, जो इस मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहीं। हीली के अलावा इंग्लैंड की पूर्व कप्तान हीतर नाइट व ऑलराउंडर एलाइस कैप्सी, ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग, अमेंडा जेड वेलिंगटन व डार्सी ब्राउन को भी कोई खरीददार नहीं मिला। साथ ही श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू को भी खरीदने में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

আরো ताजा खबर

किंग कोहली से नहीं मिल पाया तो फूट-फूटकर रो पड़ा उनका नन्हा फैन, देखें वायरल वीडियो!

Young Virat Kohli fan (Image credit Twitter – X) विराट कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। हर उम्र के लोग उन्हें पसंद करते हैं और उनके...

IPL 2026: शॉर्ट-बॉल की कमजोरी को दूर करने के लिए श्रेयस अय्यर को यहां से मिला मोटिवेशन

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) श्रेयस अय्यर इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में...

DC पर शानदार जीत के बाद विराट कोहली ने किया डीपीएस आरके पुरम का दौरा, छात्रों को दी अहम सलाह

Virat Kohli DPS RK Puram (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली ने हाल ही में दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम में एक क्रिकेट अकादमी के...

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, 18 वर्षीय टिली कोर्टीन-कोलमैन को मिला मौका

Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड ने जून 2026 में होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का...