Skip to main content

ताजा खबर

WPL 2026: नट सीवर ब्रंट ने रचा इतिहास, ठोक दिया डब्ल्यूपीएल इतिहास का पहला शतक 

WPL 2026: नट सीवर ब्रंट ने रचा इतिहास, ठोक दिया डब्ल्यूपीएल इतिहास का पहला शतक 

RCB vs MI (Image Credit- Twitter X)

महिला प्रीमियर लीग के जारी चौथे सीजन का 16वां मैच आज 26 जनवरी, सोमवार को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस की महिला टीमों के बीच वडोदरा के बीसीए स्डेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में मुंबई इंडियंस की ऑलराउंडर नट सीवर ब्रंट ने इतिहास रच दिया है।

ब्रंट ने मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 57 गेंदों में 100* रनों की ऐतिहासिक पारी खेलते हुए अपना और टूर्नामेंट में पहला शतक पूरा किया। नट सीवर ब्रंट महिला प्रीमियर लीग इतिहास की ऐसी पहली क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट में शतक बनाया है।

इससे पहले सोफी डिवाइन, स्मृति मंधाना ने 90+ का स्कोर बनाया, लेकिन कोई भी खिलाड़ी शतक नहीं बना पाया। अपनी इस ऐतिहासिक पारी के दौरान नट सीवर ब्रंट ने 16 चौके और 1 शानदार छक्का लगाया और सदा के लिए डब्ल्यूपीएल इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।

आरसीबी के सामने जीत के लिए मुंबई ने रखा 200 रनों का लक्ष्य

दूसरी ओर, इस मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो आरसीबी ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस धीमी शुरुआत के बावजूद 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाने में सफल रही।

सजीवन सजना (7) के तीसरे ओवर में आउट होने के बाद, दूसरे विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज (56) और नंबर तीन पर खेलने उतरीं नट सीवर ब्रंट (100*) के बीच दूसरे विकेट के लिए 131 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। साथ ही ब्रंट ने टूर्नामेंट में अपना पहला शतक भी पूरा किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 गेंदों में 20 रनों का योगदान दिया।

दूसरी ओर, आरसीबी ने पावरप्ले में कमाल की गेंदबाजी की, लेकिन फिर मिडिल ओवर्स के साथ-साथ स्लाॅग ओवर्स में जमकर रन लुटाए। मुकाबले में लाॅरेल बेल ने 2 और नडिन डी क्लर्क व श्रेयंका पाटिल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

देखने लायक बात होगी कि क्या आरसीबी मुंबई इंडियंस से मिले इस मजबूत टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं? बता दें कि टूर्नामेंट के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिहाज से एमआई के लिए इस मैच में जीत हासिल करना हर हाल में जरूरी है।

আরো ताजा खबर

12 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया...

न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा!

NZ’s Williamson retires from international cricket (image via X) न्यूजीलैंड के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर माने जाने वाले केन विलियमसन ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। 35 साल के विलियमसन...

IND vs AFG 2026, 1st ODI: भारत बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs AFG, 1st ODI: match preview (image via X) टीम इंडिया 13 जून को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ पहला वनडे इंटरनेशनल मैच...

वैभव सूर्यवंशी के सीनियर टीम में डेब्यू पर मंडराए काले बादल, आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड का बयान आया सामने

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में युवा टैलेंट वैभव सूर्यवंशी के सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर काफी उत्साह है। हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड के...