Skip to main content

ताजा खबर

WPL 2026: एकतरफा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हराया 

WPL 2026: एकतरफा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हराया 

Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women (Image Credit- Twitter X)

जारी महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का तीसरा मैच आज 10 जनवरी, शनिवार को नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में दो बार की चैंपियन मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एकतरफा अंदाज में 50 रनों से जीत हासिल की है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई ने 196 रनों का एक मजबूत लक्ष्य, दिल्ली के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन जब डीसी इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसकी पूरी बल्लेबाजी महज 145 रनों पर सिमट गई। पहले मुकाबले में हार के बाद, मुंबई ने दूसरे मैच में जीत दर्ज की, जबकि दिल्ली को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, WPL 2026 के तीसरे मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो डीसी ने टाॅस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर कुल 195 रन बनाए। मैच में एमआई की शुरुआत कुछ खास नहीं रही।

सलामी बल्लेबाज अमेलिया कर गोल्डन डक पर शिनेल हेनरी के खिलाफ कैच आउट हो गई। हालांकि, टीम के लिए अनुभवी नट सीवर ब्रंट ने 46 गेंदों में 70 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 42 गेंदों में नाबाद 74* रन बनाए, जिसकी वजह से टीम 4 विकेट के नुकसान पर कुल 195 रन बना पाई। डीसी के लिए नंदनी शर्मा ने 2 और शिनेल हेनरी व श्री चरणी को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस से मिले 196 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 19 ओवरों में 145 रनों पर ऑलआउट हो गई। मैच में डीसी का टाॅप ऑर्डर समेत मिडिल ऑर्डर बुरी तरह फेल साबित हुआ।

हालांकि, शिनेल हेनरी ने 33 गेंदों में 56 रनों की एक शानदार पारी खेली। मुंबई के लिए अमेलिया कर व निकोला कैरी को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा नट सीवर ब्रंट को 2, शबनम इस्माइल व संस्कृति गुप्ता को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...