

महिला प्रीमियर लीग 2026 अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। लीग चरण का अब सिर्फ एक मैच बचा है, लेकिन एलिमिनेटर की आखिरी जगह के लिए मुकाबला अब भी पूरी तरह खुला हुआ है।
गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज़ के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। गुजरात जायंट्स पहले ही एलिमिनेटर के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं, जबकि मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज़ के बीच आखिरी स्लॉट को लेकर गणित चल रहा है।
इस समय मुंबई इंडियंस के खाते में 6 अंक हैं और वह अपने सभी लीग मैच खेल चुकी हैं। यानी अब मुंबई का भविष्य पूरी तरह दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज़ के आखिरी मुकाबले पर निर्भर करता है।
भले ही मुंबई को अपने पिछले मैच में गुजरात जायंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उनके पास एक बड़ी ताकत है – बेहतर नेट रन रेट (NRR), जो तीनों टीमों में मुंबई का नेट रन रेट सबसे अच्छा है।
दिल्ली बनाम यूपी मुकाबले का नतीजा तय करेगा मुंबई इंडियंस का एलिमिनेटर का सफर
मुंबई इंडियंस के एलिमिनेटर में पहुंचने का रास्ता साफ है। अगर यूपी वॉरियर्ज़, दिल्ली कैपिटल्स को उनके आखिरी मैच में हरा देती है, और जीत का अंतर बहुत ज्यादा नहीं होता, तो तीनों टीमों – मुंबई, दिल्ली और यूपी के 6-6 अंक हो जाएंगे। ऐसे में बेहतर नेट रन रेट के चलते मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।
लेकिन अगर दिल्ली कैपिटल्स अपना मैच जीत लेती है, तो वह सीधे एलिमिनेटर में पहुंच जाएगी और मुंबई इंडियंस व यूपी वॉरियर्ज़ टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे। वहीं यूपी वॉरियर्ज़ के लिए क्वालिफिकेशन लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है।
उन्हें न सिर्फ दिल्ली को हराना होगा, बल्कि करीब 156 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी, जो अब तक के WPL इतिहास में बेहद मुश्किल माना जा रहा है। अब तक की सबसे बड़ी जीत 2023 में मुंबई की 143 रन की जीत रही है।
11 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
RR vs RCB, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम बेंगलुरु मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स का जीत का सिलसिला जारी, आरसीबी को 6 विकेट से हराकर दर्ज की लगातार चौथी जीत
IPL 2026: CSK vs DC मुकाबले में हो सकती है रिकॉर्ड्स की बरसात, जानें बनने वाले खास स्टैट

