Skip to main content

ताजा खबर

WPL 2025, MI-W vs DC-W: रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया

Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women (Image Credit- Twitter X)

Womens Premier League 2025: जारी महिला प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन का दूसरा मैच आज 15 फरवरी, शनिवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI-W vs DC-W) की महिला टीमों के बीच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला गया।

इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ 2 विकेट से जीत हासिल कर ली है। 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को अपनी पारी की आखिरी गेंद पर जीत के लिए दो रन चाहिए थे, जिसपर स्ट्राइक पर मौजूद अरुधंती रेड्डी ने कवर के ऊपर से शाॅट लगाकर 2 रन बटोरे और टीम को रोमांचक जीत दिला दी।

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम, दूसरे WPL मैच का हाल

मैच के बारे में विस्तार से बात की जाए, तो दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की महिला टीम 19.1 ओवर में 164 रनों पर ऑलआउट हो गई। हालांकि, टीम के लिए ऑलराउंडर नट सिवर ब्रंट 80* रन बनाकर नाबाद रहीं।

ब्रंट के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 22 गेंदों में चार चौके और 3 छक्कों की मदद से 42 रनों की शानदार पारी खेली। सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया सिर्फ 11 रन ही बना सकी। तो वहीं, हेली मैथ्यूज को शून्य पर अनुभवी शिखा पांडे ने मेग लैनिंग के हाथों कैच आउट कराया। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में अमेलिया कर 9 और सजीवन सजना सिर्फ 1 रनों का योगदान ही दे पाईं।

दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो एनाबेल सदरलैंड को सर्वाधिक 3 विकेट मिले। इसके अलावा शिखा पांडे को 2 और एलिसा कैप्सी और मीनू मणि को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद जब दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस से मिले 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो इस टारगेट को 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 43 और निकी प्रसाद ने 35 रनों की पारी खेली। तो वहीं, मुंबई की ओर से गेंदबाजी में हेली मैथ्यूज और अमेलिया कर को 2-2 और शबनम इस्माइल, नट सीवर ब्रंट व सजना सजीवन को 1-1 विकेट मिला।

2 GAMES, 2 THRILLERS!

THIS IS WPL BABY 😍❤️#CricketTwitter #WPL2025 pic.twitter.com/9XCKataiGS

— Female Cricket (@imfemalecricket) February 15, 2025

আরো ताजा खबर

क्रिकेट-फुटबॉल का आइकॉनिक क्रॉसओवर! भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने महान फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो से की मुलाकात

Shubman Gill meets Ronaldinho at FIFA World Cup (image via X) भारत के कप्तान शुभमन गिल ने क्रिकेट के मैदान से दूर एक यादगार पल शेयर किया, जब वे अमेरिका...

‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे आक्रामक क्रिकेट’ – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘मस्ट-विन’ मैच से पहले स्मृति मंधाना ने किए अपने इरादे साफ

India vice-captain Smriti Mandhana has promised an aggressive approach against Australia (image via getty) स्मृति मंधाना ने जोर देकर कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले महिला टी20...

Women’s T20 WC 2026: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Women’s T20 World Cup 2026, IND W vs AUS W: match preview (image via getty) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक बेहद अहम मुकाबले में, भारतीय महिला टीम...

28 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 World Cup 2026: आज (28 जून) भारत का मैच ऑस्ट्रेलिया से होगा, जो सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिहाज से...