Skip to main content

ताजा खबर

WPL 2025, GG-W vs UPW-W: गुजरात जायंट्स ने यूपी वाॅरियर्स को 6 विकेट से हराया, पढ़ें मैच का हाल?

WPL 2025, GG-W vs UPW-W: गुजरात जायंट्स ने यूपी वाॅरियर्स को 6 विकेट से हराया, पढ़ें मैच का हाल?

Gujarat Giants Women vs UP Warriorz Women (Image Credit- Twitter X)

Womens Premier League 2025: जारी महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का तीसरा मैच आज 16 फरवरी, रविवार को वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और यूपी वाॅरियर्स की महिला टीमों के बीच खेला गया।

बता दें कि इस मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने यूपी वाॅरयर्स को कमाल की बल्लेबाजी के दम पर 6 विकेट से हरा दिया है। पहले गुजरात ने बेहतरीन गेंदबाजी के चलते यूपी को 143 रनों पर रोका, और उसके बाद टारगेट को 18 ओवर में चार विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वाॅरियर्स, तीसरे WPL मैच का हाल

मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताएं को गुजरात जायंट्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वाॅरियर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 143 रन बनाए।

एक समय लग रहा था कि गुजरात यूपी को 130 रनों के भीतर रोक देगी, लेकिन पारी के अंत में अलाना किंग (19 रन, 14 गेंद) और सायमा ठाकुर (15 रन, 7 गेंद) की उपयोगी पारी के दम पर टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। साथ ही यूपी के लिए विकेटकीपर उमा छेत्री ने 24 और कप्तान दीप्ति शर्मा ने 39 रनों की पारी खेली।

दूसरी ओर, गुजरात जायंट्स की ओर से आज शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। स्पिनर प्रिया मिश्रा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा डिएंड्रा दाॅतीन और एश्ले गार्डनर को 2-2 और काशवी गौतम को 1 सफलता हाथ लगी।

इसके बाद, जब गुजरात जायंट्स यूपी वाॅरियर्स से मिले 144 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 18 ओवर में चार विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। टीम के लिए एश्ले गार्डनर ने 52 रनों की कप्तानी पारी खेली, तो हरलीन देओल 34* और डिएंड्रा दाॅतीन 33* रन बनाकर नाबाद रहीं। यूपी की ओर से गेंदबाजी में सोफी एसलटन को 2 और ग्रेस हैरिस व ताहिला मैग्रा को 1-1 सफलता मिली।

আরো ताजा खबर

जापान के खिलाफ 2 रन की जीत के बाद, भारत को इन 3 क्षेत्रों में करना होगा सुधार

Indian team (Image credit Twitter – X) भारत ने 22 सितंबर 2026 को जापान के खिलाफ बारिश प्रभावित मुकाबले में सिर्फ 2 रन से जीत दर्ज की। सानो इंटरनेशनल क्रिकेट...

एशियन गेम्स में हमारा लक्ष्य सिर्फ गोल्ड मेडल जीतना था: रिचा घोष

Richa Ghosh (Image credit Twitter – X) भारत ने महिला क्रिकेट में एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल बरकरार रखते हुए लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीत लिया। 22 सितंबर...

एशियन गेम्स 2026 में DRS क्यों नहीं हो रहा इस्तेमाल? जान लीजिए इसके पीछे की वजह

No DRS at Asian Games 2026 (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मुकाबले बिना डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) के खेले जा रहे हैं। पुरुष और महिला...

22 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने 36 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज मार्क...