Skip to main content

ताजा खबर

प्रिया मिश्रा की फिरकी में फंसी यूपी वारियर्स, गुजरात जायंट्स को मैच जीतने के लिए 144 रन की जरूरत

प्रिया मिश्रा की फिरकी में फंसी यूपी वारियर्स, गुजरात जायंट्स को मैच जीतने के लिए 144 रन की जरूरत

Priya Mishra (Pic Source-X)

इस समय महिला प्रीमियर लीग 2025 का बेहतरीन मैच गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। प्रिया मिश्रा की शानदार गेंदबाजी के आगे यूपी वारियर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी।

यूपी वारियर्स ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। टीम की सलामी बल्लेबाज वृंदा दिनेश और किरण नवगिरे बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहीं और क्रमश: 6 और 15 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गईं। वहीं विकेटकीपर -बल्लेबाज उमा छेत्री 24 रन बनाकर आउट हो गई।

टीम की ओर से कप्तान दीप्ति शर्मा ने एक छोर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 6 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। ग्रेस हैरिस चार रन ही बना पाई, जबकि श्वेता शेरावत ने 16 रन का योगदान दिया। अलाना किंग ने बल्लेबाजी में अपना दम दिखाया और 14 गेंद पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 19* रन बनाए। साइमा ठाकोर ने 15* रन की पारी खेली।

गुजरात जायंट्स की ओर से युवा स्पिनर प्रिया मिश्रा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट झटके। मिश्रा के अलावा कप्तान एश्ले गार्डनर ने दो विकेट झटके, जबकि Deandra Dottin ने भी दो विकेट हासिल किए।

गुजरात जायंट्स को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 144 रनों की जरूरत

गुजरात टीम को अगर यह मैच जीतना है, तो उन्हें 20 ओवर में 144 रन बनाने होंगे। गुजरात के बल्लेबाजों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की थी। अब यूपी टीम के खिलाफ भी उन्हें ऐसा ही प्रदर्शन करना होगा।

यूपी वारियर्स की बात की जाए तो टीम के पास काफी अच्छे गेंदबाज हैं और वह गुजरात जायंट्स के ऊपर दबाव जरुर डालना चाहेंगे। यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि इस मैच को कौनसी टीम अपने नाम करती है?

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...