Skip to main content

ताजा खबर

WPL 2025, GG-W vs RCB-W: गुजरात जायंट्स ने RCB के खिलाफ बनाए 201 रन, एश्ले गार्डनर ने खेली कप्तानी पारी 

Gujarat Giants Women vs Royal Challengers Bengaluru Women (Image Credit- Twitter X)

WPL 2025, GG-W vs RCB-W: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच आज गत चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जायंट्स ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 201 रन बनाए हैं।

जायंट्स के लिए ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 37 गेंदों में 79* रन बनाए। अपनी इस तूफानी पारी के दौरान गार्डनर ने 3 चौके और 8 छक्के लगाए। इसके अलावा टीम के लिए सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने भी 42 गेंदों में 8 चौके की मदद से 56 रनों की शानदार पारी खेली।

जायंट्स के लिए मूनी और गार्डनर ने खेली अर्धशतकीय पारी

मैच के बारे में विस्तार से बात की जाए तो आरसीबी महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर कुल 201 रनों का विशाल स्कोर बनाया।

जायंट्स के लिए पहले विकेट के लिए बेथ मूनी और लाॅरा वुलफार्ट ने 35 रनों की साझेदारी की। हालांकि, वुलफार्ट महज 6 रन बनाकर रेणुका सिंह के खिलाफ बोल्ड आउट हो गई। इसके बाद दयालन हेमलता भी 4 रन बनाकर कनिका आहूजा के खिलाफ प्रेमा रावत को कैच थमा बैठी।

लेकिन इसके बाद एश्ले गार्डनर ने बेथ मूनी और डिएंड्रा डाटिन (25 रन, 13 गेंद) के साथ मोर्चा संभालते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। साथ ही यह WPL इतिहास का एक पारी का पांचवा सबसे बड़ा स्कोर भी है।

आरसीबी टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो रेणुका सिंह ठाकुर को 2 और कनिका आहूजा, जाॅर्जिया वेरहम व प्रेमा रावत को 1-1 सफलता मिली। देखने लायक बात होगी कि गुजरात जायंट्स से मिले 202 रनों के मजबूत लक्ष्य का आरसीबी पीछा कर पाती है या नहीं?

𝟕𝟗* 𝐨𝐟𝐟 𝟑𝟕 𝐁𝐚𝐥𝐥𝐬 𝐰𝐢𝐭𝐡 𝟖 𝐒𝐢𝐱𝐞𝐬 🔥

Ash Gardner put on a masterclass in Vadodara.

Her eight sixes are the most-ever in a WPL innings 😍#CricketTwitter #WPL2025 pic.twitter.com/Lhh592umFj

— Female Cricket (@imfemalecricket) February 14, 2025

আরো ताजा खबर

SM Trends: 22 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जापान और भारत के बीच आज 22 सितंबर को ऐतिहासिक एकमात्र टी20 मैच सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। इस मैच में भारत...

इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने 36 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा 

Mark Wood (Image Credit- Twitter X) Mark Wood retires from international cricket: इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज मार्क वुड ने 36 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने...

कप्तानी के दबाव में बाबर आजम प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं: वसीम अकरम

Waqar Younis (Image credit Twitter – X) पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने बाबर आजम (Babar Azam) की टेस्ट कप्तानी को लेकर चिंता जाहिर की है। उनका मानना है...

Asian Games 2026: श्रीलंका को 147 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारत ने जीता गोल्ड मेडल 

India Women vs Sri Lanka Women, Final (Image Credit- Twitter X) Women’s Asian Games 2026 Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल...