Skip to main content

ताजा खबर

WPL 2025 Final: मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ पहली पारी में बनाए 149 रन, हरमनप्रीत कौर ने खेली कप्तानी 

WPL 2025 Final मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ पहली पारी में बनाए 149 रन हरमनप्रीत कौर ने खेली कप्तानी

Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women (Image Credit- Twitter X)

Womens Premier League 2025: जारी महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का फाइनल मैच आज 15 मार्च, शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की महिला टीमों के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने दिल्ली के सामने जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य रखा है।

मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, और शुरुआत में गेंदबाजों ने विकेट भी हासिल किए। लेकिन मुंबई के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 44 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 66 रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी वजह से टीम यह स्कोर बनाने में सफल रही।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस WPL फाइनल, पहली पारी का हाल

मुकाबले की पहली पारी के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 149 रन बनाए।

मुकाबले में मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया (8) और हेली मैथ्यूज (3) 14 रनों के टीम स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गईं। साथ ही टीम पहले 6 ओवरों में दिल्ली की कसी हुई गेंदबाजी के खिलाफ सिर्फ 20 रन ही बना पाई।

लेकिन इसके बाद हरमनप्रीत कौर (66) और नेट सीवर ब्रंट (30) के बीच तीसरे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी हुई। साथ ही टीम के लिए जी कमालिनी ने 10 रनों की पारी खेली, तो अमनजोत कौर 14* और संस्कृति गुप्ता 8* रन बनाकर नाबाद रहीं।

दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो मारिजान काप, जेस जोनासेन और एन चरणी को 2-2 सफलता मिली। इसके अलावा एनाबेल सदरलैंड को 1 विकेट मिला।

अब देखने लायक बात होगी कि क्या दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 150 रनों के टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

अगर ऋषभ पंत इसी तरह खेलते रहे, तो उन्हें इतिहास के सबसे महान विकेटकीपर के रूप में याद किया जाएगा: मनोज तिवारी

Rishabh Pant (image via X)पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के उप-कप्तान ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की और उनका मानना है कि अगर वह...

लॉर्ड्स टेस्ट में वॉशिंगटन सुंदर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, पूरा किया अपना स्पेशल शतक

Washington Sundar (Photo Source: Getty Images)‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 25 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर...

रचिन रवींद्र की होगी CSK से छुट्टी, सुरेश रैना की होगी पुरानी फ्रेंचाइजी में वापसी

Rachin Ravindra brilliant Inningsचेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए IPL 2025 का सीजन बेहद खराब रहा, और टीम अपने गौरवशाली इतिहास की छाया मात्र नजर आई। इस निराशाजनक प्रदर्शन के...

IND vs ENG: लॉर्ड्स में कितना बड़ा टारगेट हो चुका है चेज? 39 साल पहले भारतीय टीम ने किया था ऐसा कारनामा

Lord’s cricket stadium. (Photo Source: Getty Images)भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 193 रनों का...