
Simran Shaikh (Pic Source-X)
महिला प्रीमियर लीग 2025 के ऑक्शन की शुरुआत हो चुकी है। इस नीलामी में अभी तक कई धमाकेदार खिलाड़ियों पर बोली लग चुकी है। भारत की अनकैप्ड खिलाड़ी सिमरन शेख को गुजरात जायंट्स ने 1.90 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपए था।
सिमरन शेख का प्रदर्शन भारतीय घरेलू क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उनकी बल्लेबाजी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की है। सिमरन शेख ने महिला प्रीमियर लीग में भी खेला हुआ है। हालांकि इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अभी तक सिमरन शेख अपनी छाप नहीं छोड़ पाई है। बता दें कि, युवा बल्लेबाज ने अभी तक महिला प्रीमियर लीग में 9 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 5.80 के औसत और 60.41 के स्ट्राइक रेट से 29 रन बनाए हैं।
युवा खिलाड़ी का महिला प्रीमियर लीग में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रहा है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 रन बनाए हैं। 22 वर्षीय सिमरन शेख ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में 56 टी20 मैच में 18.68 के औसत और 120.35 के स्ट्राइक रेट से 822 रन बनाए हैं। यही नहीं उनके नाम एक अर्धशतक भी है। सिमरन शेख के गुजरात जायंट्स से जुड़ने के बाद फ्रेंचाइजी और भी मजबूत हो गई है।
गुजरात जायंट्स का मिडिल ऑर्डर और भी तगड़ा हो गया है। भले ही पिछले दो सीजन में टीम का प्रदर्शन इतना अच्छा ना रहा हो लेकिन आगामी सीजन में सभी खिलाड़ी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।
महिला प्रीमियर लीग 2025 की ट्रॉफी को अपने नाम जरुर करना चाहेगी गुजरात जायंट्स
बता दें कि, महिला प्रीमियर लीग 2024 में गुजरात जायंट्स ने आठ मैच में सिर्फ दो में जीत दर्ज की थी जबकि 6 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात टीम के सिर्फ चार अंक थे और अंक तालिका में वो सबसे निचले स्थान पर थी।
महिला प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में गुजरात जायंट्स ने आठ मैच में दो में जीत दर्ज थी। भले ही पिछले दो सीजन में टीम ने काफी खराब प्रदर्शन किया हो लेकिन आगामी सीजन को वो अपने नाम जरुर करना चाहेगी। टीम के पास ऐसे कई खिलाड़ी है जो घातक प्रदर्शन करते हुए इस फ्रेंचाइजी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सिमरन शेख भी आगामी सीजन में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेगी।
Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी
29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

