
Mithali Raj (Pic Source-X)
महिला प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी गुजरात जायंट्स ने आगामी नीलामी से पहले मिताली राज का साथ छोड़ दिया है। मिताली राज और गुजरात जायंट्स ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। मिताली राज गुजरात जायंट्स के लिए मेंटर की भूमिका निभा रही थीं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार मिताली राज और गुजरात अब अलग-अलग हो गए हैं।
बता दें कि मिताली राज का कॉन्ट्रेक्ट तीन सालों तक का था, लेकिन दोनों बार टीम के सबसे निचले पायदान पर रहने के बाद जायंट्स ने पूर्व भारतीय कप्तान को जाने देने का फैसला किया। रिपोर्ट्स की मानें तो मिताली को आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन में नई भूमिका में नियुक्त किया गया है। जायंट्स ने नूशीन अल खदीर को भी रिलीज कर दिया है, जो दो साल के कॉन्ट्रेक्ट पर टीम के लिए बॉलिंग कोच के तौर पर काम कर चुकी हैं। नूशिन भारत की अंडर-19 महिला टीम की मौजूदा कोच हैं।
इस साल की शुरुआत में राचेल हेन्स की जगह लेने वाले माइकल क्लिंगर को जायंट्स के हेड कोच के रूप में बने रहने की पूरी संभावना है। फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन के भी उनके फील्डिंग कोच के रूप में बने रहने की उम्मीद है।
फ्रेंचाइजी बहुत जल्द लेगी महत्वपूर्ण फैसला
गुजरात जायंट्स का प्रदर्शन महिला प्रीमियर लीग में अभी तक काफी खराब रहा है। महिला प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में गुजरात जायंट्स सबसे निचले पायदान पर थी। गुजरात जायंट्स ने 8 मैच में सिर्फ दो में जीत दर्ज की थी जबकि 6 में उन्हें हार झेलनी पड़ी थी। टीम के खिलाड़ियों ने पूरे सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन किया था।
यही नहीं 2023 सीजन में भी गुजरात जायंट्स अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही थी। 2023 सीजन में भी गुजरात जायंट्स ने 8 मैच में दो में जीत दर्ज की थी जबकि 6 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। महिला प्रीमियर लीग 2025 की नीलामी में गुजरात जायंट्स को कई महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे और उन्हें कई धमाकेदार खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल करना होगा।
13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट
Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11
बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी
Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

