Skip to main content

ताजा खबर

WPL 2025: पूजा वस्त्राकर-आशा शोभना बाहर, MI और RCB ने रिप्लेसमेंट के रूप में इन खिलाड़ियों का किया ऐलान

Pooja Vastrakar and Asha Sobhana

वुमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) का आगामी संस्करण 14 फरवरी से शुरू हो रहा है, जहां पहला मुकाबला कोटाम्बी स्टेडियम, वडोदरा में गुजरात जायंट्स और रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इससे पहले मुंबई इंडियंस और आरसीबी ने अपने चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट की घोषणा की है।

मुंबई इंडियंस ने 14 फरवरी से शुरू होने वाले वुमेन्स प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण के लिए अनुभवी पूजा वस्त्राकर के रिप्लेसमेंट के रूप में अंडर -19 विश्व कप विजेता परूनिका सिसोदिया को शामिल किया है। बता दें कि भारतीय तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर हाल ही में घुटने की चोट के कारण बाहर हो गई।

परूनिका सिसोदिया भारत महिला अंडर 19 खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा थी और उन्होंने छह मैचों में 10 विकेट लिए। उन्हें लीग की शुरुआत में गुजरात जायंट्स ने साइन किया था। अब वह 10 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस में शामिल हुई हैं।

नुजहत परवीन ने ली आशा शोभना की जगह

इसके अलावा गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चोटिल आशा शोभना की जगह मध्य प्रदेश में जन्मी विकेटकीपर-बल्लेबाज नुजहत परवीन को रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया है। रेलवे का प्रतिनिधित्व करने वाली परवीन ने पांच टी-20 मैचों में भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व किया है। वह अपने बेस प्राइस 30 लाख रुपये में आरसीबी में शामिल होंगी।

शोभना आखिरी बार अक्टूबर 2024 में महिला टी20 विश्व कप में खेलती हुई नजर आई थीं और तब से वह अपनी चोट से उबर रही हैं। ऑलराउंडर पिछले संस्करण में फ्रेंचाइज़ी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 12 विकेट लिए थे और दूसरी सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनकर उभरी थी।

वहीं श्रेयंका पाटिल का भी खेलना संदिग्ध लग रहा है, क्योंकि वह चोट के बाद लंबी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रही हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने भारत के घरेलू सत्र के साथ-साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी हिस्सा नहीं लिया।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy: मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी, ईस्ट जोन की जीत के साथ सिलेक्टर्स को दिया कड़ा संदेश

Mohammed Shami Makes Strong Case for India Recall with Fiery Duleep Trophy Spell (image via X) मंगलवार, 1 सितंबर को अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बीसीसीआई सिलेक्शन कमिटी को...

टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड में तीन 4-दिवसीय मैच खेलेगी इंडिया ‘A’ टीम

India A Set for Three Four-Day Clashes in New Zealand Tour (Image credit Twitter – X) IND ‘A’ vs NZ ‘A’: भारतीय क्रिकेट टीम की न्यूजीलैंड दौरे की तैयारियों को...

प्रभसिमरन सिंह का बल्ला गरजा, 47 गेंदों में ठोके नाबाद 125 रन; जालंधर ने 265 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट किया आसानी से पार

Prabhsimran Singh Unleashes T20 Mayhem in Mohali (imge via X) मंगलवार, 1 सितंबर को मोहाली के पीसीए आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 के एक रोमांचक मैच में,...

ENG vs PAK: तीसरे टेस्ट से पहले Babar Azam को तेज बुखार, पाकिस्तान टीम में 8वें बदलाव की आशंका

ENG vs PAK: Babar Azam Suffers Fever Scare Ahead of Edgbaston Test (image via getty) इंग्लैंड के मुश्किल दौरे पर पाकिस्तान को एक और झटका लगा है। 9-13 सितंबर के...