Skip to main content

ताजा खबर

WPL 2025: कौन है सिमरन शेख? जिनको गुजरात जायंट्स ने 1.9 करोड़ रुपए में अपनी टीम में किया शामिल

WPL 2025 कौन है सिमरन शेख जिनको गुजरात जायंट्स ने 19 करोड़ रुपए में अपनी टीम में किया शामिल

Simran Shaikh (Pic Source-X)

आज यानी 15 दिसंबर को महिला प्रीमियर लीग 2025 का मिनी- ऑक्शन बेंगलुरु में आयोजित किया गया था। इस नीलामी में कई धमाकेदार खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगी। इस दौरान भारत की अनकैप्ड ऑलराउंडर सिमरन शेख को गुजरात जायंट्स ने 1.9 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

बता दें कि, सिमरन शेख भारतीय घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन कर चुकी है और इसी वजह से उन पर गुजरात जायंट्स ने इतनी बड़ी बोली लगाई। गुजरात जायंट्स के अलावा दिल्ली कैपिटल्स भी सिमरन शेख को अपनी टीम में शामिल करना चाहती थी, लेकिन अंत में जायंट्स ने बाजी मार ली और इस युवा खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया।

गुजरात जायंट्स के कोच माइकल क्लिंगर भी इस बात से काफी खुश है कि सिमरन शेख आगामी सीजन में फ्रेंचाइजी की ओर से खेलती हुई नजर आएंगी। ऑक्शन ब्रेक के दौरान क्लिंगर ने कहा कि, ‘हम लोकल टूर्नामेंट भी काफी करीब से देख रहे थे। टी20 और चैलेंजर्स। सिमरन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और उनका स्ट्राइक रेट भी काफी ऊपर था। बाकी लोकल खिलाड़ियों ने भी उनकी जमकर प्रशंसा की है। सिमरन शेख के पास यह काबिलियत है कि वो सीधे छक्के जड़ सकती हैं और इसीलिए हमने उन्हें टारगेट किया।’

सिमरन शेख को आगामी सीजन में गुजरात जायंट्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा

सिमरन शेख का प्रदर्शन भारतीय घरेलू क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उनकी बल्लेबाजी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की है। सिमरन शेख ने महिला प्रीमियर लीग में भी खेला हुआ है। हालांकि, इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अभी तक सिमरन शेख अपनी छाप नहीं छोड़ पाई है। बता दें कि, युवा बल्लेबाज ने अभी तक महिला प्रीमियर लीग में 9 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5.80 की औसत और 60.41 के स्ट्राइक रेट से 29 रन बनाए हैं।

युवा खिलाड़ी का महिला प्रीमियर लीग में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रहा है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 रन बनाए हैं। 22 वर्षीय सिमरन शेख ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में 56 टी20 मैच में 18.68 की औसत और 120.35 के स्ट्राइक रेट से 822 रन बनाए हैं। यही नहीं उनके नाम एक अर्धशतक भी है। सिमरन शेख के गुजरात जायंट्स से जुड़ने के बाद फ्रेंचाइजी और भी मजबूत हो गई है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...

‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

David Warner Slams Australia’s Batting After Series Defeat to South Africa (image via getty) David Warner slams Australia: केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण...

‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान

Jacob Duffy and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जैकब डफी, दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के खिलाफ खेलने के लिए काफी...

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...