Skip to main content

ताजा खबर

WPL ने महिला क्रिकेटरों को वो इज्जत दिलाई है जैसे आईपीएल ने पुरुषों को दिलाई है: स्मृति मंधाना

WPL ने महिला क्रिकेटरों को वो इज्जत दिलाई है जैसे आईपीएल ने पुरुषों को दिलाई है स्मृति मंधाना

Smriti Mandhana (Photo Source: Twitter)

Smriti Mandhana WPL 2025। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि इसने महिला क्रिकेट की कहानी को हद तक बदल दिया है। स्मृति मंधाना का मानना है कि WPL महिला क्रिकेट के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है, ठीक उसी तरह जैसे आईपीएल ने पुरुष क्रिकेट को और लोकप्रिय बनाया।

स्मृति मंधाना ने स्पोर्ट्स-फॉरवर्ड नेशन नामक रिपोर्ट के विमोचन के दौरान कहा-

“हम WPL से पहले भी बिग बैश लीग में खेलते थे और हर कोई हमसे पूछता था कि हमारी अपनी लीग कब होगी और WPL ने महिला क्रिकेट को लेकर बातचीत को बदल दिया।”

WPL महिला क्रिकेटरों के लिए बन सकता है गेम चेंजर: स्मृति मंधाना 

मंधाना ने आगे कहा, “आईपीएल ने पुरुष क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है और यह वाकई कमाल की बात है कि WPL भी महिला क्रिकेट के लिए कुछ ऐसा ही कर सकता है। इसी तरह, अन्य खेलों से भी ऐसी (WPL) कहानियाँ आना प्रेरणादायक होगा।”

“मंधाना ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में महिला क्रिकेट का विकास हुआ है, लेकिन वह भारत में अधिक लड़कियों को इस खेल को पेशे के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहती हैं।”

मंधाना ने कहा, “मेरा सबसे बड़ा सपना है कि मैं दो महिला टीमों को गली खेल खेलते हुए देखूं और उसका पूरा आनंद उठाऊं। अगर ऐसा होता है, तो हम कह सकते हैं कि हमने लड़कियों को खेल अपनाने के लिए प्रेरित किया है और यह हमारे लिए एक खिलाड़ी के तौर पर जीत होगी।”

WPL चैंपियन हैं स्मृति मंधाना

WPL का पहला संस्करण 2023 में आयोजित किया गया था, जब हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस (MI) फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर चैंपियन बनी थी। पिछले साल, स्मृति मंधाना ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को फाइनल में कैपिटल्स को हराकर अरुण जेटली स्टेडियम में जीत दिलाई थी।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 7 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) ‘द हंड्रेड’ में MI लंदन और लंदन स्पिरिट के बीच हुए मैच के दौरान, विल जैक्स ने एक हाथ से बाउंड्री पर शानदार और...

“मैं दो साल तक 12वां खिलाड़ी बनकर रहा”: अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया के साथ अपने कठिन दौर का किया खुलासा

Ajinkya Rahane Recalls Tough Phase Before Test Debut (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर में...

Women’s T20 Asia Cup 2026: 28 अगस्त से दुबई में होगा आगाज, 5 सितंबर को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

Women’s T20 Asia Cup 2026 to Start August 28 in Dubai, India Face Pakistan on September 5 (image via getty) एशियन क्रिकेट काउंसिल ने महिला टी20 एशिया कप के छठे...

“ट्रॉफियां खुद बताती हैं” – वसीम जाफर ने किया अजीत अगरकर के कार्यकाल का विश्लेषण

Wasim Jaffer Praises India’s White-Ball Dominance Under Ajit Agarkar (image via X) भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने हाल ही में बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति के चेयरमैन...