Skip to main content

ताजा खबर

WPL और मुंबई इंडियंस ने मुझे जीतने की मानसिकता विकसित करने में मदद की: हरमनप्रीत कौर 

WPL और मुंबई इंडियंस ने मुझे जीतने की मानसिकता विकसित करने में मदद की: हरमनप्रीत कौर 

Harmanpreet Kaur (Image Credit- Twitter X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने हाल में ही महिला प्रीमियर लीग (WPL) और मुंबई इंडियंस को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कैसे डब्ल्यूपीएल और एमआई ने उन्हें एक लीडर के तौर पर माइंडसेट विकसित करने में मदद की।

गौरतलब है कि 36 वर्षीय कप्तान ने पिछले साल आईसीसी वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय महिला टीम को पहली बार अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को लगातार दो बार (2023, 2024) डब्ल्यूपीएल चैंपियन भी बनाया है। खैर, इस बीच उन्होंने टूर्नामेंट के चौथे सीजन से पहले अपने विचार फैंस के साथ साझा किए।

हरमनप्रीत कौर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि 9 जनवरी से शुरू होने वाले डब्ल्यूपीएल सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने एक प्रेस काॅन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें हरमनप्रीत कौर ने कहा- “डब्ल्यूपीएल ने हमें एक अलग तरह का अनुभव दिया है। जब आप ऐसे माहौल में खेलते हैं, जहां हर मैच मायने रखता है और हर टीम प्रतिस्पर्धी होती है, तो इससे अपने आप ही जीतने का माइंडसेट विकसित हो जाता है। खासकर मुंबई इंडियंस ने हमेशा उत्कृष्टता पर ध्यान केंद्रित किया है और इसका असर एक खिलाड़ी और एक नेता के रूप में आप पर भी पड़ता है।”

हरमन ने आगे कहा- “मुंबई इंडियंस मेरे लिए खास टीम है। शहर की ऊर्जा और यहां मिलने वाला समर्थन बहुत मायने रखता है। यह एक ऐसी जगह है जहां मैं हमेशा सहज महसूस करती हूं, और इससे मुझे मैदान पर खुलकर खेलने में मदद मिलती है।”

खैर, अब हरमनप्रीत कौर भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाने के बाद, महिला प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करती हुई नजर आएंगी। टूर्नामेंट का पहला मैच 9 जनवरी को मुंबई इंडियंस और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच नवी मुंबई की डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी मैदान पर खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

किंग कोहली से नहीं मिल पाया तो फूट-फूटकर रो पड़ा उनका नन्हा फैन, देखें वायरल वीडियो!

Young Virat Kohli fan (Image credit Twitter – X) विराट कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। हर उम्र के लोग उन्हें पसंद करते हैं और उनके...

IPL 2026: शॉर्ट-बॉल की कमजोरी को दूर करने के लिए श्रेयस अय्यर को यहां से मिला मोटिवेशन

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) श्रेयस अय्यर इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में...

DC पर शानदार जीत के बाद विराट कोहली ने किया डीपीएस आरके पुरम का दौरा, छात्रों को दी अहम सलाह

Virat Kohli DPS RK Puram (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली ने हाल ही में दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम में एक क्रिकेट अकादमी के...

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, 18 वर्षीय टिली कोर्टीन-कोलमैन को मिला मौका

Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड ने जून 2026 में होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का...