

महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 को लेकर आईसीसी ने बड़ा ऐलान किया है। इस बार टूर्नामेंट में न सिर्फ रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, बल्कि दर्शकों के अनुभव को और शानदार बनाने के लिए प्रसारण और कमेंट्री में भी कई नई चीजे जोड़ी जा रही हैं।
हाई-टेक कैमरों और DRS तकनीक से होगा हर मैच का लाइव प्रसारण
आईसीसी टीवी हर मैच का सीधा प्रसारण करेगा। खास बात यह है कि हर मैच को कम से कम 30 कैमरों से शूट किया जाएगा, जिससे खेल का हर पहलू बारीकी से दिखाया जा सके। साथ ही, आधुनिक तकनीक जैसे ड्रोन कैमरा, स्पाइडरकैम और बग्गी कैमरा का इस्तेमाल होगा। DRS और Hawk-Eye की स्मार्ट रिप्ले तकनीक से फैसले और भी साफ और निष्पक्ष दिखाई देंगे।
इसके अलावा दर्शकों के लिए आँकड़े, वर्चुअल फील्ड मॉडल और पिच रिपोर्ट जैसी जानकारियाँ भी आकर्षक तरीके से स्क्रीन पर पेश होंगी। मोबाइल यूजर्स के लिए वर्टिकल और मोबाइल फर्स्ट कवरेज भी उपलब्ध होगी, ताकि क्रिकेट का मजा कहीं भी लिया जा सके।
कमेंट्री पैनल शामिल हुए बड़े नाम
अब बात कमेंट्री पैनल की। आईसीसी ने इस बार बेहद अनुभवी और लोकप्रिय कमेंटेटर्स की टीम चुनी है। महिला खिलाड़ियों में मेल जोन्स, इसा गुहा, मिथाली राज, सना मीर और अंजुम चोपड़ा जैसी दिग्गज शख्सियतें शामिल हैं। वहीं पुरुष कमेंटेटर्स में ऐरन फिंच, कार्लोस ब्रैथवेट, इयान बिशप और दिनेश कार्तिक जैसे नाम होंगे। इनके अलावा एलन विल्किंस, जतिन सप्रू और रौनक कपूर भी प्रसारण टीम का हिस्सा होंगे।
पूर्व भारतीय कप्तान मिथाली राज ने कहा कि भारत और श्रीलंका की मेजबानी उनके लिए गर्व की बात है और यह मौका महिला क्रिकेट की बढ़ती ताकत को दुनिया के सामने दिखाने का है। वहीं मेल जोन्स ने कहा कि यह सिर्फ क्रिकेट नहीं बल्कि खेल की लोकप्रियता और बदलाव की कहानी भी होगी।
मैचों के अलावा दर्शकों को प्री-गेम शो, इनिंग्स ब्रेक विश्लेषण और मैच के बाद खास चर्चा देखने को मिलेगी। खिलाड़ियों की प्रोफाइल, टीम फीचर और पर्दे के पीछे की कहानियाँ भी दर्शकों तक पहुँचाई जाएँगी।
कुल मिलाकर, महिला विश्व कप 2025 दर्शकों के लिए खेल और मनोरंजन का शानदार संगम बनने जा रहा है।
T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, लगाई जीत की हैट्रिक
T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
T20 World Cup 2025: कोलंबो में कैसा है पाकिस्तान का टी20 ट्रैक रिकाॅर्ड? यहां जाने
T20 World Cup 2026: ‘मुझे बारिश चाहिए’ भारत-पाक मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर ने की अजीब मांग

